पटना

पटना में हलचल तेज: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राजभवन के अधिकारी, मुख्यमंत्री के नाम पर बढ़ी सरगर्मी

नीतीश कुमार के बाद बिहार में अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, इसको लेकर सम्राट चौधरी के घर पर बीजेपी और जदयू नेताओं के बैठकों का दौर जारी है। इस बीच, राज्यपाल के सचिव भी उनके आवास पर पहुंचे हैं।

2 min read
Apr 13, 2026
बिहार डिप्टी CM सम्राट चौधरी (IANS)

बिहार में मुख्यमंत्री के नाम को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार (14 अप्रैल) को कैबिनेट की बैठक के बाद इस्तीफा दे सकते हैं। उनके बाद राज्य का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, इसे लेकर अटकलें तेज हैं। इसी बीच डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के आवास पर अहम बैठक चल रही है, जिसमें जदयू और बीजेपी के वरिष्ठ नेता शामिल हैं। राज्यपाल के सचिव भी सम्राट चौधरी के घर पहुंचे और वहां से कुछ जरूरी दस्तावेज लेकर राजभवन लौट गए। सूत्रों के मुताबिक, मंत्रियों की सूची भी राजभवन भेजी जा चुकी है। उधर, बीजेपी ने 14 अप्रैल को पटना में विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है, जिसके लिए शिवराज सिंह चौहान को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। इसी दिन जदयू विधायक दल की बैठक भी प्रस्तावित है।

सम्राट चौधरी के नाम पर मुहर के संकेत

बीजेपी सूत्रों के अनुसार, बिहार के अगले मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी के नाम पर पार्टी की ओर से संकेत दे दिए गए हैं। पिछड़ा वर्ग में उनकी मजबूत पकड़ और आक्रामक राजनीतिक शैली के कारण वे पार्टी नेतृत्व की पहली पसंद माने जा रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि यदि सब कुछ तय योजना के अनुसार रहा, तो मंगलवार को औपचारिक रूप से उनके नाम का ऐलान किया जा सकता है। इसके साथ ही नई सरकार के गठन की तस्वीर भी लगभग साफ हो गई है। सूत्रों के अनुसार 15 अप्रैल को सुबह 11 बजे पटना स्थित लोकभवन (राजभवन) में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हो सकता है, जहां नए मुख्यमंत्री और मंत्रिपरिषद को शपथ दिलाई जाएगी। हालांकि, वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर बापू सभागार को भी रिजर्व रखा गया है।

जेडीयू बैठक में तय होगी आगे की रणनीति

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 14 अप्रैल को सुबह 11 बजे अपनी आखिरी कैबिनेट बैठक करेंगे और इसके बाद शाम 4 बजे तक पद से इस्तीफा दे सकते हैं। उनके इस्तीफे के साथ ही राज्य में नई सरकार के गठन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इसी दिन जेडीयू विधायक दल की अहम बैठक मुख्यमंत्री के सरकारी आवास, एक अणे मार्ग पर बुलाई गई है। इस बैठक में विधायक दल के नेता का चुनाव किया जाएगा, साथ ही पार्टी की भविष्य की रणनीति पर भी चर्चा होगी। खास तौर पर निशांत कुमार की भूमिका को लेकर मंथन होने की संभावना है। इस बैठक के बाद ही आने वाले समय में जेडीयू की दिशा क्या होगी, यह काफी हद तक स्पष्ट हो जाएगा। इस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

JDU कोटे से संभावित मंत्री

निशांत कुमार-डिप्टी सीएम
विजेंद्र यादव
विजय कुमार चौधरी
श्रवण कुमार
अशोक चौधरी
लेसी सिंह
मदन सहनी
जमा खां
सुनील

Updated on:
13 Apr 2026 05:58 pm
Published on:
13 Apr 2026 05:17 pm
Also Read
View All