पटना

Bihar Chunav 2025: एक बूथ पर 1200 ही होंगे मतदाता, CEC ने बताया कब खत्म होगा चुनाव

Bihar Chunav 2025:  बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए चुनाव आयोग ने महत्वपूर्ण तैयारी की है। इस बार हर बूथ पर अधिकतम 1200 मतदाता ही होंगे, और पूरी प्रक्रिया 20 नवंबर से पहले पूरी कर ली जाएगी। इस बात की जानकारी समीक्षा के बाद चुनाव आयोग की टीम ने रविवार को दी। 

2 min read
Oct 05, 2025
चुनाव आयोग की प्रेस कांफ्रेंस (फोटो -X)

Bihar Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए चुनाव आयोग ने अपनी तैयारियों की समीक्षा करते हुए कई अहम ऐलान किए हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार ने रविवार को पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि इस बार हर बूथ पर अधिकतम 1200 मतदाता ही होंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि चुनाव की पूरी प्रक्रिया 20 नवंबर से पहले समाप्त कर ली जाएगी।

मुख्य चुनाव आयुक्त ने बिहार के मतदाताओं को भोजपुरी और मैथिली में अभिवादन करते हुए कहा, 'बिहार के सब मतदाता के अभिवादन करत बानी, बिहार के सभी मतदाता के अभिवादन करई छी। जैसे हम महापर्व छठ को उत्सव की तरह मनाते हैं, उसी तरह लोकतंत्र के महापर्व को भी मनाएं। अपना भागीदारी पक्का करीं और वोट जरूर करीं।'

ये भी पढ़ें

RJD शासन में 32000 अपहरण, 18000 हत्याएं और 59 नरसंहार… नित्यानंद राय बोले- यही है जंगलराज की असल कहानी

बूथ लेवल ऑफिसरों ने बनाया रिकॉर्ड

CEC ने बताया कि इस बार बिहार के 90,217 बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) ने वोटर सूची को शुद्ध करने का बड़ा काम किया है। उन्होंने कहा कि यह पहला मौका है जब इतने बड़े पैमाने पर मतदाता सूची का निरीक्षण और सत्यापन किया गया। उन्होंने कहा, 'जैसे वैशाली ने देश को गणतंत्र दिया, वैसे ही बिहार के BLO ने SIR प्रक्रिया में एक कीर्तिमान स्थापित किया।' इस बार वोटर पर्ची में मतदान केंद्र के साथ सभी जानकारी उपलब्ध होगी और मतदाता मोबाइल बूथ पर जमा करेंगे। साथ ही उम्मीदवार का फोटो बड़ा होगा और हर बूथ पर वेबकास्टिंग की सुविधा होगी।

चुनावी तैयारियों की ट्रेनिंग और प्रशासनिक तैयारियां

CEC ने बताया कि इस बार चुनाव आयोग ने ट्रेनिंग दिल्ली में भी कराई गई। अधिकारियों और BLO को चुनावी प्रक्रिया के हर पहलू से अवगत कराया गया। चुनाव आयोग ने यह भी कहा कि सभी वोटर कार्ड 15 दिनों के भीतर उपलब्ध होंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि इस बार EVM गिनती में अगर कोई मिसमैच होता है तो सभी VVPAT गिनती की जाएगी। साथ ही प्रत्येक बूथ से 100 मीटर की दूरी में उम्मीदवार अपना बूथ लगा सकते हैं।

राजनीतिक दलों के साथ हुई थी बैठक

शनिवार को चुनाव आयोग ने सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों से बैठक की। इसमें भाजपा, कांग्रेस, JDU, RJD, AAP, BSP, CPI(M), NPP, CPI(ML), LJP (R) और RLJP के प्रतिनिधि शामिल हुए। CEC ने राजनीतिक दलों से अपील की कि वे चुनाव में पूरी भागीदारी सुनिश्चित करें और मतदान को लोकतंत्र का उत्सव बनाएँ।

मतदाता जागरूकता पर जोर

CEC ज्ञानेश कुमार ने मतदाताओं से कहा कि मतदान सिर्फ कर्तव्य नहीं, बल्कि लोकतंत्र का महापर्व है। उन्होंने कहा कि बिहार के मतदाता इस बार अपने अधिकार का उपयोग कर चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने में योगदान दें। उन्होंने कहा, 'जैसे हम त्योहारों को आस्था और उत्साह के साथ मनाते हैं, वैसे ही मतदान को भी उत्सव की तरह मनाएं।'

मुख्य बिंदु

  • हर बूथ पर अधिकतम 1200 मतदाता
  • वोटर कार्ड 15 दिनों में उपलब्ध
  • उम्मीदवार का फोटो बड़ा और हर बूथ पर वेबकास्टिंग
  • मतदाता मोबाइल बूथ पर जमा करेंगे
  • EVM गिनती में मिसमैच होने पर सभी VVPAT की गिनती
  • चुनाव प्रक्रिया 20 नवंबर से पहले पूरी होगी

ये भी पढ़ें

Bihar Transfer Posting: चुनाव से पहले बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 102 अधिकारियों और 4 IAS अफसरों का तबादला

Also Read
View All

अगली खबर