पटना

होली से पहले पटना में 6000 मुर्गियां की गई दफन, पोल्ट्री फार्म भी सील; अब कैसे होगी चिकन पार्टी?

Bird Flu: होली से ठीक पहले पटना में बर्ड फ्लू फैलने से हड़कंप मच गया है। चितकोहरा के एक पोल्ट्री फार्म में 6,000 मुर्गियों में इंफेक्शन की पुष्टि के बाद, प्रशासन ने उन्हें साइंटिफिक तरीके से दफना दिया है। 

2 min read
Feb 27, 2026
सांकेतिक तस्वीर (फ़ोटो-AI)

Bird Flu: बिहार में होली का खुमार चढ़ने से पहले चिकन पार्टी के शौकीनों के लिए परेशान करने वाली खबर सामने आई है। पटना के चितकोहरा (कौशल नगर) में बिहार एनिमल साइंस यूनिवर्सिटी के पोल्ट्री रिसर्च सेंटर में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है। इंफेक्शन का लेवल इतना गंभीर था कि प्रशासन ने जल्दबाजी में 6,000 मुर्गियों को मारकर साइंटिफिक तरीके से दफन कर दिया। साथ ही पूरे इलाके को सैनिटाइज किया गया है और कड़ी सावधानी बरती जा रही है।

ये भी पढ़ें

‘पिस्टल फंस गई वरना…’ दुल्हन को गोली मारने वाले आशिक ने कबूला जुर्म, यूपी से खरीदी बंदूक और पंजाब से रची साजिश

चितकोहरा इंफेक्शन जोन बना, इलाका सील

पोल्ट्री फार्म में मुर्गियों के संक्रमित पाए जाने के बाद डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग ने तुरंत एक्शन लिया है। चितकोहरा के कौशल नगर इलाके को इंफेक्शन जोन घोषित कर दिया गया है और एक किलोमीटर के दायरे को पूरी तरह सील कर दिया गया है। प्रभावित सेंटर से 9 किलोमीटर तक के इलाके को सर्विलांस एरिया घोषित किया गया है, जहां डिपार्टमेंट की टीमें हर एक्टिविटी पर नजर रख रही हैं। इस इलाके में मुर्गियां, अंडे और चारा लाने या ले जाने पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है।

पटना जिलाधिकारी के निर्देश पर नगर निगम इलाके में मुर्गियों की आवाजाही पर कड़ी नजर रखी जा रही है। कौशल नगर में चेकपोस्ट बनाए गए हैं, शास्त्री नगर और बाईपास थानों में पुलिस तैनात की गई है। एहतियात के तौर पर, जिला प्रशासन ने दो महीने के लिए स्थानीय स्तर पर पोल्ट्री गतिविधियों पर खास नजर रखने का आदेश दिया है।

बिना मास्क के एंट्री नहीं, फार्म पर सख्त पाबंदियां

पोल्ट्री फार्म इलाके में बिना मास्क के एंट्री पर रोक लगा दी गई है। चितकोहरा पुल के नीचे बसा यह इलाका घनी आबादी वाला है, इसलिए प्रशासन खास सावधानी बरत रहा है। फार्म परिसर और आसपास की कॉलोनियों में लगातार सैनिटाइजेशन किया जा रहा है। कोई भी सामान इस्तेमाल करने से पहले सैनिटाइजेशन सर्टिफिकेट जरूरी कर दिया गया है।

कौओं की भी हुई थी मौत

गौरतलब है कि यह खतरा अचानक नहीं आया। पिछले महीने पटना हाई कोर्ट, IGIMS, कंकड़बाग और मोकामा जैसे इलाकों में 200 से ज्यादा कौओं की मौत हो गई। इसके अलावा, भागलपुर, कटिहार और दरभंगा में भी बड़ी संख्या में मरे हुए पक्षी मिले थे। सैंपल भोपाल की एक लैब में भेजे गए, जहाँ H5N1 इंफेक्शन की पुष्टि हुई। कौओं के बाद, अब यह वायरस मुर्गियों में भी फैल गया है, जिससे प्रशासन अलर्ट हो गया है।

पटना जू भी अलर्ट

बर्ड फ्लू ने पटना के संजय गांधी बायोलॉजिकल पार्क (पटना जू) को भी प्रभावित किया है। एहतियात के तौर पर, ज़ू प्रशासन ने लोगों को मोर और दूसरे पक्षियों के पिंजरों से 8-फुट की दूरी बनाए रखने का निर्देश दिया है। एंट्री गेट पर केमिकल स्प्रे किया जा रहा है। सभी स्टाफ के लिए मास्क जरूरी कर दिए गए हैं। पिंजरों के आसपास पेस्टिसाइड स्प्रे किए जा रहे हैं। हालांकि, इस समय जू में कोई इंफेक्शन नहीं मिला है।

बर्ड फ्लू क्या है?

बर्ड फ्लू एक बीमारी है जो इन्फ्लूएंजा वायरस से होती है और मुख्य रूप से पक्षियों को प्रभावित करती है। संक्रमित पक्षियों के संपर्क में आने से इंसानों को भी इंफेक्शन का खतरा होता है। इसके लक्षणों में गले में खराश, खांसी, बुखार और सिरदर्द शामिल हैं। हालांकि, इंसान से इंसान में इंफेक्शन बहुत कम होता है। प्रशासन का कहना है कि स्थिति कंट्रोल में है, लेकिन लापरवाही महंगी पड़ सकती है। मेडिकल और जानवरों के डॉक्टरों की टीमें तैनात की गई हैं। त्योहार के माहौल में कोई खलल न पड़े, इसके लिए निगरानी बढ़ा दी गई है।

ये भी पढ़ें

‘सब ठीक होगा…’ अस्पताल में मरीजों का हाल जानने पहुंचे खान सर; वीडियो वायरल हुआ तो स्वास्थ्य मंत्री पर भड़के यूजर्स

Updated on:
27 Feb 2026 12:05 pm
Published on:
27 Feb 2026 12:04 pm
Also Read
View All

अगली खबर