27 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रवचन देंगे तेज प्रताप यादव? रुद्राक्ष और लाल चोले में दिखा ‘संत’ अवतार, लोग बोले- प्रभु, अब कौन सा प्रोफेशन बचा?

तेज प्रताप यादव एक बार फिर चर्चा में हैं। उन्होंने संत तेज प्रताप यादव नाम से एक नया सोशल मीडिया अकाउंट बनाया है, जहां वे लाल चोला पहने हुए हैं और रुद्राक्ष की माला लिए हुए हैं और भगवान शिव की भक्ति का संदेश दे रहे हैं।

2 min read
Google source verification

पटना

image

Anand Shekhar

Feb 27, 2026

tej pratap yadav, तेज प्रताप यादव

लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव (फोटो- tej pratap yadav X/Instagram)

Tej Pratap Yadav: कभी भगवान कृष्ण बनकर बांसुरी बजाते, कभी शिव के रूप में डमरू पकड़े, कभी किसान के भेष में खेत जोतते… लालू यादव के बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव अक्सर अपने अनोखे अंदाज के लिए चर्चा में रहते हैं। लेकिन अब उनके नए लुक ने राजनीतिक गलियारों से लेकर सोशल मीडिया तक हलचल मचा दी है। तेज प्रताप अब 'संत' बन गए हैं। लाल चोला, गले में रुद्राक्ष की माला, माथे पर तिलक और जुबान पर हर हर महादेव, उनका यह लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसके मजे भी ले रहे हैं।

'संत तेज प्रताप यादव' नाम से नया अकाउंट

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर 15 फरवरी से 'संत तेज प्रताप यादव' नाम से एक नया अकाउंट एक्टिवेट हुआ है। इस अकाउंट पर अब तक पांच वीडियो अपलोड किए जा चुके हैं, जिनमें तेज प्रताप सिर्फ अध्यात्म और शिव भक्ति पर बात करते हैं। वे भगवान शिव की भक्ति, पूजा के तरीके और पॉजिटिव लाइफ के बारे में मैसेज शेयर करते दिख रहे हैं। वे अपने फॉलोअर्स से भी इस नए अकाउंट को फॉलो करने की अपील कर रहे हैं।

लाल चोला, रुद्राक्ष और महादेव का मैसेज

अपने आखिरी वीडियो में तेज प्रताप किसी मठ के प्रमुख या संत की मुद्रा में दिख रहे हैं। उन्होंने शरीर पर लाल चोला, हाथ में रुद्राक्ष की माला और माथे पर चंदन का लेप लगाया हुआ है। वे हर हर महादेव का जाप करते हुए शिव भक्तों को पूजा का तरीका समझाते हैं। वे कहते हैं, "हर सुबह नहाने के बाद शांत मन से और बिना किसी नफरत के महादेव की पूजा करें। बेलपत्र चढ़ाएं, महादेव आपकी ओर खींचे चले आएंगे।" वे खुद भी प्रतिदिन बेलपत्र चढ़ाने की बात कहते हैं और लोगों से भाईचारे के साथ शिवभक्ति करने की अपील करते हैं।

सोशल मीडिया यूजर ले रहे मजे

तेज प्रताप का यह अवतार सोशल मीडिया यूजर्स के लिए मनोरंजन का बड़ा केंद्र बन गया है। वीडियो पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। हिमांशु नामक यूजर ने पूछा, "प्रभु, अब कौन-कौन सा रूप धारण करेंगे आप?" कृष ने देसी तों में तंज कसते हुए लिखा, "का मर्दे, कौनो तो प्रोफेशन छोड़ द!"

लकी गुप्ता नाम के यूजर ने तो उन्हें सीधे "बाबा बागेश्वर 2" का टैग दे दिया। वहीं एक यूजर ने चुटकी लेते हुए मजाक में पूछा, "सतनारायण भगवान की कथा कब करवा रहे हैं?"

तेज प्रताप यादव का राजनीतिक सफर

तेज प्रताप यादव का राजनीतिक सफर काफी चर्चाओं और बदलावों से भरा रहा है। भारतीय राजनीति के दिग्गज लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के बड़े पुत्र होने के नाते, उन्होंने साल 2015 में महुआ विधानसभा सीट से जीत दर्ज कर सक्रिय राजनीति में कदम रखा और बिहार के स्वास्थ्य मंत्री की जिम्मेदारी संभाली। इसके बाद साल 2020 में उन्होंने हसनपुर सीट से जीत हासिल की और 2025 तक वहां के विधायक रहे।

2025 में अनुष्का यादव के साथ तेज प्रताप यादव का नाम जुड़नेके बाद राजद और परिवार के साथ उनकी तल्खी बढ़ गई, जिसके बाद उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया गया। इसके बाद उन्होंने अपनी नई पार्टी 'जनशक्ति जनता दल' की स्थापना की और पूरे दमखम के साथ चुनाव लड़े। लेकिन, किस्मत ने उनका साथ नहीं दिया और अपनी पुरानी सीट महुआ से उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा। इतना ही नहीं उनकी पार्टी के सभी उम्मीदवार हार गए।