
Bihar Board 12th Result(Image-Freepik)
Bihar Board 12th Result: बिहार में इंटर की परीक्षा दे चुके लाखों छात्र अब अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने मूल्यांकन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं, जिससे साफ है कि परिणाम जारी करने की दिशा में काम तेज हो गया है। बोर्ड के अनुसार, इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 की आंसर-शीट की जांच 27 फरवरी से शुरू की जाएगी। राज्य के सभी जिलों में मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं, जहां शिक्षक कॉपियों की जांच करेंगे। जैसे ही यह प्रक्रिया शुरू होगी, उसके बाद परिणाम जारी कर दिए जाएंगे।
इस साल इंटर की परीक्षाएं 2 फरवरी से 13 फरवरी 2026 के बीच आयोजित की गई थीं। आंकड़ों पर नजर डालें तो करीब 13 लाख 17 हजार 846 से ज्यादा छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए। इतनी बड़ी संख्या में कॉपियों की जांच अपने आप में एक बड़ी जिम्मेदारी है। यही वजह है कि बोर्ड ने समयसीमा तय कर पूरी तैयारी के साथ मूल्यांकन की योजना बनाई है। परीक्षा खत्म होने के बाद से ही छात्र रिजल्ट को लेकर बेचैन हैं। सोशल मीडिया से लेकर स्कूल-कॉलेज तक, हर जगह इसी चर्चा का माहौल है।
बोर्ड ने साफ कर दिया है कि मूल्यांकन कार्य 27 फरवरी से शुरू होकर 10 मार्च 2026 तक पूरा कर लिया जाएगा। इस दौरान न सिर्फ आंसर-शीट की जांच होगी, बल्कि प्राप्त अंकों की ऑनलाइन एंट्री भी साथ-साथ की जाएगी। मार्क्स पोस्टिंग के लिए अलग से कर्मियों की तैनाती की गई है, ताकि नंबर अपलोड करने में किसी तरह की देरी न हो। बोर्ड की कोशिश है कि पूरी प्रक्रिया तेज और पारदर्शी तरीके से पूरी हो, जिससे रिजल्ट समय पर जारी किया जा सके। हालांकि बोर्ड ने अभी रिजल्ट की सटीक तारीख घोषित नहीं की है, लेकिन मूल्यांकन की तय समयसीमा को देखते हुए माना जा रहा है कि मार्च के तीसरे या चौथे सप्ताह तक परिणाम जारी किए जा सकते हैं।
Published on:
27 Feb 2026 10:55 am
बड़ी खबरें
View Allशिक्षा
ट्रेंडिंग
