पटना

पटना: बारिश के बीच ईद की नमाज, 20 साल में नीतीश कुमार पहली बार गांधी मैदान में नहीं पहुंचे, निशांत रहे मौजूद

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पिछले 20 वर्षों में पहली बार ईद की नमाज के लिए पटना के गांधी मैदान नहीं पहुंचे। 2005 में मुख्यमंत्री बनने के बाद से वे हर वर्ष यहां नमाज में शामिल होते रहे हैं
2 min read
• •
Mar 21, 2026
Feature image
निशांत कुमार। फोटो-पत्रिका

पटना समेत पूरे बिहार में आज हल्की बारिश के बीच ईद मनाई जा रही है। राजधानी पटना के गांधी मैदान में बारिश के बावजूद नमाज अदा की गई, जिसमें बच्चे और बुजुर्ग समेत करीब 20 हजार लोगों ने हिस्सा लिया। हालांकि, पिछले 20 वर्षों में यह पहला मौका है जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गांधी मैदान में ईद की नमाज के दौरान मौजूद नहीं रहे। इसे लेकर कांग्रेस ने तंज कसते हुए कहा कि वह पिछले 20 सालों से बिहार के लोगों को “टोपी पहना” रहे हैं, अब और कितना पहनाएंगे।

नीतीश कुमार नहीं आए

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पिछले 20 वर्षों में पहली बार ईद की नमाज के लिए पटना के गांधी मैदान नहीं पहुंचे। 2005 में मुख्यमंत्री बनने के बाद से वे हर वर्ष यहां नमाज में शामिल होते रहे हैं, लेकिन इस बार वे अनुपस्थित रहे। उनकी जगह पहली बार उनके बेटे निशांत कुमार कार्यक्रम में शामिल हुए। उनकी सुरक्षा के लिए विशेष सुरक्षा व्यवस्था तैनात की गई थी। निशांत कुमार के साथ अशोक चौधरी समेत जदयू के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे। मंच पर मुस्लिम नेताओं ने उन्हें गमछा ओढ़ाकर स्वागत किया।

20 साल से लोगों को टोपी पहना रहे

पटना के गांधी मैदान में ईद की नमाज में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नहीं पहुंचने पर कांग्रेस नेता और पार्टी प्रवक्ता असित नाथ तिवारी ने उन पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि पिछले 20 वर्षों से वे लोगों को “टोपी पहना” रहे हैं, अब और कितना पहनाते, इसलिए इस बार नहीं गए। उन्होंने आगे कहा कि बिहार की जनता अब समझ चुकी है कि नीतीश कुमार किस तरह के नेता हैं।

फुलवारी शरीफ खानकाह मुजीबिया पहुंचे सीएम

ईद के मौके पर शनिवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार फुलवारी शरीफ स्थित प्रसिद्ध खानकाह मुजीबिया पहुंचे। यहां उन्होंने खानकाह के सज्जादा नशीं हजरत मौलाना सैयद शाह आयतुल्लाह कादरी से मुलाकात कर उन्हें ईद की मुबारकबाद दी। खानकाह पहुंचने पर मुख्यमंत्री का टोपी और गमछा पहनाकर स्वागत किया गया। इसके बाद वे सज्जादा नशीं के हुजरे में पहुंचे और करीब 10 मिनट तक उनसे बातचीत की। इस दौरान वहां मौजूद लोगों का उन्होंने अभिवादन स्वीकार किया और हाथ हिलाकर ईद की बधाई दी। मुख्यमंत्री के आगमन की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग सड़क किनारे खड़े होकर उनका इंतजार करते नजर आए।

 नीतीश ने क्या कहा ईद को लेकर?

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ईद के मौके पर प्रदेश और देशवासियों, विशेषकर मुस्लिम भाई-बहनों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इस मुबारक दिन पर खुदा हम सभी पर अपनी रहमत बरसाएं और राज्य में सुख, शांति एवं समृद्धि आए।

Updated on:
21 Mar 2026 07:02 pm
Published on:
21 Mar 2026 12:37 pm
Also Read
View All
Bihar MLC Election: जन सुराज प्रत्याशी के समर्थन में उतरे अनंत सिंह, बोले- आज तक हारे नहीं तो अब कैसे हारेंगे

RJD ने मायावती की मांग का किया समर्थन, मंगनी लाल मंडल बोले- बूथ कैप्चरिंग पकड़ी जाती थी, मशीन में चुपके से हो रहा खेल

‘हर जगह पुलिस नहीं हो सकती, एक-दो घटनाओं से बिहार को बदनाम न करें’, चिराग पासवान के बयान पर बोले जदयू सांसद देवेश चंद्र ठाकुर

Bihar MLC Election: अनुज सिंह विवाद पर प्रशांत किशोर की दो टूक, बोले- संगीन केस वाले को टिकट का सवाल ही नहीं, सबूत है तो सामने लाइए

पटना में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन पर लाठीचार्ज, संदीप सौरव बोले- 13 करोड़ नाम काटे गए, गिरफ्तारी तक लड़ेंगे