पटना

प्रेमी ने प्रेमिका के मुंह में कपड़ा ठूंसा, सिर पर किया वार, फिर दोनों को जिंदा जलाया, कातिल प्रेमी का पढ़िए इकबालिया बयान

पटना में दो मासूम को जिंदा जलाने के मामले में पटना पुलिस ने खुलासा करते हुए इस घटना में संलिप्त दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार दो में से एक शुभम लड़की का प्रेमी बताया जा रहा है। जबकि दूससा उसका दोस्त है।
2 min read
Aug 03, 2025
crime scene
प्रतीकात्मक तस्वीर, सोर्स पत्रिका

पटना पुलिस को मासूम बच्चों को जलाकर मारने मामले में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस इस मामले में संलिप्त दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार दो में से एक लड़की का प्रेमी है और दूसरा उसका दोस्त। पुलिस ने इस घिनौनी वारदात के पीछे प्रेम प्रसंग बताया है। पुलिस के अनुसार लड़की कुछ समय पहले अपने प्रेमी से रिश्ते तोड़ लिया था। इससे नाराज प्रेमी ने अपने दोस्त के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दे दिया।

प्रेमिका के इंकार से नाराज था प्रेमी

सिटी एसपी वेस्ट भानु प्रताप सिंह ने बताया कि घटना के बाद पुलिस ने जब अपनी जांच को आगे बढ़ाया तो एक के बाद एक तार को जोड़ते हुए पटना पुलिस लड़की के प्रेमी सन्नी तक पहुंची। शुभम पहले तो इस घटना से इंकार करता रहा, लेकिन पुलिस ने जब सख्ती दिखायी तो उसने सब कुछ बता दिया। पुलिस के अनुसार शुभम और मृतक लड़की के बीच लव अफेयर था। लेकिन किसी बात पर विवाद होने पर लड़की ने शुभम से अपने को दूर कर लिया था। उसके नंबर को भी ब्लॉक कर दिया था। इससे शुभम नाराज था। वो किसी प्रकार से अपनी प्रेमिका से अपना रिश्ता ठीक करना चाहता था। लेकिन, वो इसके लिए तैयार नहीं थी।

तुम मेरी नहीं तो…

रौशन ने शुभम की उस लड़की से दोस्ती करवाया था। रौशन अक्सर लड़की के घर आया जाया करता था। शुभम रौशन पर एक बार फिर से उससे दोस्ती करवाने के लिए दबाव बनाने लगा। इसी क्रम में रौशन ने शुभम को बताया कि तुम्हारी प्रेमिका किसी और की हो गई। इससे शुभम नाराज हो गया और उसकी हत्या करने का फैसला कर लिया।

साक्ष्य खत्म करने के लिए शव को जलाया

शुभम ने पुलिस को बताया कि घटना के दिन एक दुकान से मिट्टी का तेल खरीदा और फिर सीधे अपनी प्रेमिका के घर पहुंच गया। शुभम जब अपने दोस्त के साथ अपनी प्रेमिका के घर पहुंचा तो उसने देखा कि उसकी प्रेमिका का भाई सो रहा है। आरोपी ने सबसे पहले उसके सिर को ईंट से कुचलकर हत्या कर दी। फिर उसने अपनी प्रेमिका के मुंह में कपड़ा ठूंस कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस को कुछ पता नहीं चले इस लिए साक्ष्य मिटाने के लिए उसने फिर किरोसिन का तेल छिड़ककर आग लगा दी।

Published on:
03 Aug 2025 01:26 pm