पटना

अज्ञात बदमाशों ने बारातियों पर चलाई गोलियां और फोड़े बम,15 लोग घायल

बारात में झूमकर नाचने वाले बारातियों की खुशियां तब गम में बदल गई जब बदमाशों ने....
2 min read
• •
Updated: 27 Apr 2018, 6:04 PM IST
fireing
fireing

भागलपुर,27अप्रैल: राज्य में अपराधी बेखौफ हो गए है। इन बदमाशों ने गुरूवार रात एक बारात को शिकार बना लिया। दहशतगर्दों ने बारातियों पर फायरिंग की और बम विस्फोट भी किया। इस घटना में घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां इनका इलाज चल रहा है। इन अज्ञात बदमाशों का अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

बारात में शामिल होने वालों में एक अलग ही तरह का उत्साह होता है। सभी नाचते गाते बारात में शामिल होते है। इस दौरान बाराती आनंद और मस्ति करने में मशग़ूल रहते है। पर अचानक किसी भी दुर्घटना का होना पूरे माहौल को गमगीन कर देता है। ऐसा ही एक मामला दिखाई दिया भागलपुर में जहां बारात में झूमकर नाचने वाले बारातियों की खुशियां तब गम में बदल गई जब बदमाशों ने बारात पर फायरिंग कर कहर बरसा दिया। यह बदमाश यहीं नहीं माने इन्होंने बम विस्फोट भी किया।

घटना में पंद्रह लोग गए जख्मी

प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर के रोशनचक मोहल्ले में लालमोहन शर्मा के घर में शादी के लिए बारात आई थी। गुरुवार देर शाम अज्ञात अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की और कई बम फोड़े। इस तरह अचानक गोलीबारी होने पर लोग समझ नहीं पाए कि क्या हो रहा है? इससे अफरातफरी मच गई। दोनों पक्षों के लोग भागने लगे। इस घटना में 15लोग जख्मी हो गये। इनका इलाज जवाहरलाल अस्पताल में किया जा रहा है। शर्मा के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। इन बदमाशों के बारे में अभी कोई भी जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस पड़ताल में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि अपराधियों को ज्लद ही पकड़ लिया जाएगा।

Published on:
Also Read
View All
छठ पूजा पर कल्याण बनर्जी के बयान से भड़के चिराग पासवान, बोले- ‘कुछ क्षेत्रीय नेता ‘ब्रांड भारत’ को नुकसान पहुंचा रहे’

अनंत सिंह के काले चश्मे वाले अंदाज पर होने वाली समधन ने ली चुटकी, बोलीं- गोरे-गोरे मुखड़े पे काला-काला चश्मा

नीतीश कुमार के नाम पर पुल के नामकरण से लालू यादव की आपत्ति पर JDU का पलटवार, कहा- बिहार का नाम ‘चारा-नगर’ रख दें

राघोपुर-बिदुपुर पुल का नाम ‘नीतीश सेतु’ रखने पर चिराग पासवान की आई प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?

बिहार में नीतीश सेतु नाम पर सियासी घमासान, रोहिणी आचार्य बोलीं- लालू यादव ने रखी नींव, उन्हीं के नाम पर हो पुल