पटना

शराबबंदी अभियान के हीरो गुप्तेश्वर पांडेय बने बिहार के नए डीजीपी, आज शाम से ही ग्रहण करेंगे पदभार

सुप्रीम कोर्ट की नई गाइडलाइंस के मुताबिक बिहार में डीजीपी की यह पहली नियुक्ति है...  
less than 1 minute read
• •
Updated: 31 Jan 2019, 4:04 PM IST
Gupteshwar Pandey
Gupteshwar Pandey

(पटना): कई मौकों पर सरकार के लिए संकटमोचक साबित हुए शराबबंदी अभियान के नायक गुप्तेश्वर पांडेय बिहार के नए डीजीपी बनाए गए हैं। गृह विभाग ने पांडेय की नियुक्ति की अधिसूचना जारी कर दी। राज्य के कार्यरत डीजीपी के एस द्विवेदी ने गुरुवार को सेवानिवृत्त हो रहे है। उनका विदाई समारोह बीएमपी मुख्यालय में आयोजित किया गया।

शराबबंदी अभियान के हीरो रहे गुप्तेश्वर पांडेय 1987 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। वर्तमान में वह डीजी पुलिस ट्रेनिंग के पद पर कार्यरत थे। सुप्रीम कोर्ट की नई गाइडलाइंस के मुताबिक बिहार में डीजीपी की यह पहली नियुक्ति है। इसके अनुसार डीजी रैंक के एक दर्जन आईपीएस अधिकारियों के नाम यूपीएससी को भेजे गए थे। इनमें पांडेय के नाम पर सहमति प्रदान की गई।

गुप्तेश्वर पांडेय कई मौकों पर सरकार के संकटमोचक साबित हो चुके हैं। नीतीश कुमार सरकार की शराबबंदी मुहिम के लिए जबर्दस्त अभियान चलाने वाले पांडेय दरभंगा और मुजफ्फरपुर क्षेत्र के आईजी पद पर भी कार्यरत रहे हैं। वह एडीजी मुख्यालय,एडीजी वितंतु और डीजी बीएमपी भी रहे हैं। केएस द्विवेदी के विदाई समारोह के बाद देर शाम पांडेय नए डीजीपी के रूप में कार्यभार ग्रहण कर रहे हैं। पांडेय को राज्य का नया डीजीपी बनाए जाने पर पुलिस एसोसिएशन ने प्रसन्नता जताई और उन्हें बधाई दी है।

Updated on:
31 Jan 2019, 4:04 PM IST
Published on:
Also Read
View All
निशांत कुमार को CM सम्राट के सुरक्षाकर्मी ने पीछे धकेला, वीडियो वायरल; मंत्री अशोक चौधरी ने बताई पूरी बात

बेटी शिवांगी की शादी के बीच सुर्खियों में विधायक अनंत सिंह की प्रेम कहानी, जानिए क्यों कोलकाता जाकर की थी शादी

छठ पूजा पर कल्याण बनर्जी के बयान से भड़के चिराग पासवान, बोले- ‘कुछ क्षेत्रीय नेता ‘ब्रांड भारत’ को नुकसान पहुंचा रहे’

अनंत सिंह के काले चश्मे वाले अंदाज पर होने वाली समधन ने ली चुटकी, बोलीं- गोरे-गोरे मुखड़े पे काला-काला चश्मा

नीतीश कुमार के नाम पर पुल के नामकरण से लालू यादव की आपत्ति पर JDU का पलटवार, कहा- बिहार का नाम ‘चारा-नगर’ रख दें