पटना

2010 से चर्चा में है नीतीश कुमार की डिनर डिप्लोमेसी,जानिए तब से लेकर अब तक कैसे बदले हालात!

तब और आज की परिस्थितियों में बड़ा फर्क है...
2 min read
• •
Updated: 12 Jul 2018, 3:17 PM IST
nitish kumar
nitish kumar

प्रियरंजन भारती की रिपोर्ट...

(पटना): गुरुवार को नीतीश कुमार के सरकारी आवास में अमित शाह और अन्य भाजपा नेताओं के लिए आयोजित रात्रि भोज पर सबकी निगाहें टिकी हैं। यह डिनर डिप्लोमेसी आज बिहार की राजनीति के केंद्र में है। अमित शाह इस दौरान अड़े दिखते आ रहे नीतीश को साधने में जुटे हैं। यहां यह समझना होगा कि नीतीश की डिनर डिप्लोमेसी 2010से ही चर्चा में है।

तब की और अब की डिनर डिप्लोमेसी में यह फर्क

उस समय नरेंद्र मोदी ही डिनर डिप्लोमेसी केंद्रबिंदु थे और अब भी वही केंद्र में हैं। लेकिन फर्क यह है कि तब मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री के नाते पटना में आयोजित पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल होने आए थे और उनकी इमेज तथा अपनी सेक्युलर दिखने की छवि के गुमान में महज़ अखबारों में छपे एक विज्ञापन और मोदी के हाथ पकड़े फोटो को मुद्दा बनाकर नीतीश ने भाजपा नेताओं को दिया डिनर ऐन पहले रद्द कर दिया था। उन्होंने तब कोसी प्रलोभन के कारण गुजरात सरकार द्वारा दी गई पांच करोड़ की सहायता की राशि भी लौटा दी थी। इसके बाद भी गठबंधन 2013तक चला। जब नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री उम्मीदवार बनाने की सार्वजनिक पहल भाजपा ने की तब वह फिर भाजपा का साथ छोड़ अपने धुर विरोधी आरजेडी के साथ महागठबंधन में शामिल हो गये। एक साल भी नहीं बीता कि नीतीश फिर भाजपा के साथ आ गये।


अब हालात पहले जैसे नहीं


तब और आज की परिस्थितियों में बड़ा फर्क है। तब मोदी गुजरात में थे और भाजपा नेतृत्व उन्हें आगे कर रहा था। तब भाजपा शीर्ष नेतृत्व नीतीश के कहे मुताबिक मोदी को बिहार चुनाव में प्रचार के लिए नहीं लाने की बात मान गया था। पर अब मोदी लहर वाली भाजपा है। नीतीश तब भाजपा से अलग होकर और गठबंधन बनाने की धमकी दे रहे थे। पर आज वह आरजेडी में नो एंट्री का बोर्ड सामने देखने पर विवश हैं। तब नीतीश बिग ब्रदर की भूमिका में थे। पर आज भाजपा बड़ी हो गई है और वह अपना वही स्टेटस कायम रखने की जिद करते हुए उस पर दबाव बनाए हुए हैं।

Published on:
Also Read
View All
छठ पूजा पर कल्याण बनर्जी के बयान से भड़के चिराग पासवान, बोले- ‘कुछ क्षेत्रीय नेता ‘ब्रांड भारत’ को नुकसान पहुंचा रहे’

अनंत सिंह के काले चश्मे वाले अंदाज पर होने वाली समधन ने ली चुटकी, बोलीं- गोरे-गोरे मुखड़े पे काला-काला चश्मा

नीतीश कुमार के नाम पर पुल के नामकरण से लालू यादव की आपत्ति पर JDU का पलटवार, कहा- बिहार का नाम ‘चारा-नगर’ रख दें

राघोपुर-बिदुपुर पुल का नाम ‘नीतीश सेतु’ रखने पर चिराग पासवान की आई प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?

बिहार में नीतीश सेतु नाम पर सियासी घमासान, रोहिणी आचार्य बोलीं- लालू यादव ने रखी नींव, उन्हीं के नाम पर हो पुल