पटना

IGIMS में डॉक्टरों और इंजीनियरिंग कर्मचारियों के बीच झड़प, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय के रिश्तेदार समेत तीन जख्मी

पटना के IGIMS में जूनियर रेजिडेंट डॉक्टरों और इंजीनियरिंग विभाग के कर्मचारियों के बीच हुई झड़प में तीन लोग घायल हो गए, जिनमें पूर्व मंत्री मंगल पांडेय के रिश्तेदार अशोक मिश्रा भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि करीब 200 डॉक्टरों ने विभाग में घुसकर मारपीट की, जिससे अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई।

less than 1 minute read
May 21, 2026
IGIMS

पटना के इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (IGIMS) में गुरुवार को जूनियर रेजिडेंट डॉक्टरों और इंजीनियरिंग विभाग के कर्मचारियों के बीच एसी ठीक करने को लेकर यह विवाद शुरू हुआ। जो कि मारपीट तक पहुंच गया। जिसमें तीन लोग घायल हो गए। घायलों में पूर्व स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय के चचेरे साले इलेक्ट्रिकल इंजीनियर अशोक मिश्रा भी शामिल हैं। सभी घायलों को अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार, लगभग 200 जूनियर रेजिडेंट डॉक्टरों ने इलेक्ट्रिकल विभाग में घुसकर कर्मचारियों और इंजीनियरों के साथ मारपीट की। करीब आधे घंटे तक चले इस हंगामे के दौरान अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी और भगदड़ मच गई। मरीज, उनके परिजन और अस्पताल कर्मी इधर-उधर भागते नजर आए।

क्यों हुई मारपीट

सूत्रों के अनुसार विवाद की शुरुआत बुधवार शाम करीब साढ़े पांच बजे हुई थी, जब रेडियोलॉजी विभाग में एसी खराब होने की शिकायत के बाद उसे ठीक कराने के लिए इंजीनियर मौके पर पहुंचे। इस दौरान इलेक्ट्रिकल इंजीनियर रिशु मिश्रा और कुछ जूनियर रेजिडेंट डॉक्टरों के बीच कहासुनी हो गई।

आरोप है कि उस समय करीब 10 से 20 जूनियर रेजिडेंट डॉक्टरों ने रिशु मिश्रा के साथ मारपीट की थी। इसके बाद उन्होंने इस घटना की शिकायत संस्थान के निदेशक से की और कार्रवाई की मांग की, लेकिन पीड़ित पक्ष का कहना है कि प्रशासन की ओर से इस मामले में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

Updated on:
21 May 2026 08:37 pm
Published on:
21 May 2026 08:02 pm
Also Read
View All