21 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में हॉस्टल से मिला छात्रा का शव, आखिर कैसे हुई रिमा की मौत?

मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज के हॉस्टल में तृतीय वर्ष की छात्रा रिम्मी कुमारी का शव संदिग्ध हालत में मिला है। पुलिस इसे आत्महत्या और प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला मान रही है, जबकि परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। मौके से मोबाइल जब्त कर जांच जारी है।

2 min read
Google source verification
motihari hostel

मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर में घटना के बाद खड़े छात्र। फोटो-पत्रिका

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में एक छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। इस मामले पर कॉलेज प्रशासन अभी तक कुछ भी स्पष्ट रूप से बोलने से बच रहा है। पुलिस इसे प्रेम प्रसंग से जुड़ा आत्महत्या का मामला बता रही है, जबकि मृतका के परिजन इसे हत्या का आरोप लगा रहे हैं।

हॉस्टल के कमरे से शव बरामद

मृतका रिम्मी कुमारी का शव हॉस्टल के कमरे से बरामद किया गया है। वह इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग की तृतीय वर्ष की छात्रा थी। वह मुजफ्फरपुर के लक्ष्मी चौक निवासी टेंट व्यवसायी प्रदीप कुमार की पुत्री थी। उन्होंने वर्ष 2023 में मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में दाखिला लिया था। बताया जा रहा है कि वह बुधवार को बेतिया के कुमारबाग इंजीनियरिंग कॉलेज में तृतीय वर्ष की परीक्षा देकर लौटी थी।

पुलिस के अनुसार, दोपहर के समय जब सफाई कर्मी कमरे की सफाई के लिए पहुंचा तो काफी प्रयास के बावजूद दरवाजा नहीं खुला। इसके बाद कॉलेज प्रशासन को सूचना दी गई और दरवाजा तोड़ा गया। कमरे के अंदर छात्रा का शव पंखे से फंदे के सहारे लटका हुआ पाया गया।

छात्रा का मोबाइल फोन जब्त

पुलिस ने बताया कि एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया गया है और छात्रा का मोबाइल फोन जब्त कर लिया गया है। कुछ महत्वपूर्ण साक्ष्य भी मिले हैं और मामले की जांच जारी है। प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है।वहीं कॉलेज के प्रिंसिपल नवनीत कुमार ने बताया कि प्रत्येक छात्रा को अलग-अलग कमरा आवंटित किया गया है। सूचना मिलने पर जब वे मौके पर पहुंचे तो छात्रा का शव बेड पर पाया गया।

मृतका के पिता प्रदीप कुमार ने बेटी की हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कल रात उनकी बेटी से बात हुई थी और बातचीत सामान्य थी, किसी तरह की डिप्रेशन या परेशानी का कोई संकेत नहीं मिला था। इधर, जांच करने वाले चिकित्सक शफी इमाम ने बताया कि छात्रा के गले पर निशान पाए गए हैं।