पटना

‘कांग्रेस ने डर के मारे बांग्लादेश बनाया, कश्मीर को इंडिपेंडेंट स्टेट का दर्जा दिया’, जीतन राम मांझी का बड़ा हमला

जीतन राम मांझी ने कहा कि कांग्रेस की दो नीतिगत गलतियों कश्मीर को अलग राज्य का दर्जा देना और बांग्लादेश को स्वतंत्र देश बनाना आज भारत के लिए सबसे बड़ी समस्याओं का कारण बनी हुई हैं। उन्होंने कहा, “यही कांग्रेस की डरपोक सोच थी जिसने देश को भीतर से कमजोर किया।”

2 min read
Oct 29, 2025
पत्रकारों से बात करते केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी। फोटो- पत्रिका

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हम (हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा) के संस्थापक जीतन राम मांझी ने एक बार फिर कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला बोला है। पटना में मीडिया से बात करते हुए मांझी ने कहा, “कांग्रेस डरपोक थी, इसलिए उसने बांग्लादेश को स्वतंत्र देश बना दिया और कश्मीर को अलग राज्य का दर्जा दे दिया। कांग्रेस की इन्हीं गलतियों ने भारत को कमजोर किया।”

ये भी पढ़ें

बिहार चुनाव में बड़ा एक्शन! BJP-RJD-कांग्रेस पर एक साथ FIR, EOU ने बताया क्यों की गई ये कानूनी कार्रवाई?

बांग्लादेश बनाना कांग्रेस की कमजोरी : जीतन राम मांझी

जीतन राम मांझी ने कहा कि 1971 में बांग्लादेश के निर्माण को कांग्रेस की डरपोक सोच का परिणाम बताया। उन्होंने कहा, “कांग्रेस ने बांग्लादेश को इसलिए अलग देश बनाया क्योंकि उसमें निर्णय लेने की ताकत नहीं थी। डर के कारण भारत की सुरक्षा और रणनीतिक स्थिति कमजोर हुई।” उनका कहना था कि अगर उस समय कांग्रेस ने मजबूत रुख अपनाया होता, तो भारत आज और अधिक शक्तिशाली स्थिति में होता।

कश्मीर को अलग दर्जा देना कांग्रेस की ऐतिहासिक भूल

मांझी ने आगे कहा, “कश्मीर को अलग राज्य का दर्जा देने की गलती कांग्रेस ने की थी। उसी गलती का परिणाम आज देश भुगत रहा है।” उन्होंने कहा कि कांग्रेस की नीतियां हमेशा राष्ट्रहित से ऊपर राजनीतिक स्वार्थ पर आधारित रहीं। मांझी ने दावा किया कि भाजपा सरकार ने अनुच्छेद 370 हटाकर वही कदम उठाया जो कांग्रेस कभी नहीं उठा सकी।

शराबबंदी कानून से ताड़ी को अलग किया जाए

मांझी ने एक बार फिर बिहार में शराबबंदी कानून को लेकर अपनी पुरानी मांग दोहराई। उन्होंने कहा, “मैं पहले से कह रहा था कि ताड़ी को शराबबंदी से अलग किया जाए। अब अगर तेजस्वी यादव वही बात कह रहे हैं तो क्या फर्क पड़ता है? जब सरकार में आएंगे तभी करेंगे। अभी तो हम लोग ही करेंगे ये काम।”

राहुल गांधी नासमझ हैं, मोदी ने अंबेडकर को सम्मान दिया

राहुल गांधी के हालिया बयान पर भी मांझी ने जमकर पलटवार किया। राहुल ने कहा था कि “नरेंद्र मोदी वोट के लिए नाच सकते हैं” इस पर मांझी ने कहा, “राहुल गांधी नासमझ हैं। भीमराव अंबेडकर को भारत रत्न देने में उनकी नानी को तकलीफ होती थी। नरेंद्र मोदी ने अंबेडकर को सच्चा सम्मान दिया। कांग्रेस सरकार ने अंबेडकर को सिर्फ नाम के लिए याद किया, असल सम्मान कभी नहीं दिया।”

ऑपरेशन सिंदूर अभी भी जारी है

मांझी ने कहा कि भारत आतंकवाद के खिलाफ दृढ़ है। हम पाकिस्तान के नागरिकों को भाई मानते हैं, लेकिन आतंकवादियों को नहीं। ऑपरेशन सिंदूर रुका नहीं है। जो भी हरकत करेगा, उसे रौंद दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें

नवादा में चुनाव प्रचार के दौरान बवाल, बाहुबली अशोक महतो के समर्थकों पर हमला, 2 गाड़ी क्षतिग्रस्त

Also Read
View All

अगली खबर