पटना

Kal Ka Mausam: मानसून की विदाई के बाद भी मौसम में उतार-चढ़ाव जारी, जानिए दिवाली पर आपके शहर का क्या हाल रहेगा

Kal Ka Mausam: दिवाली के दिन बिहार में बारिश की संभावना बहुत कम है, लेकिन मौसम विभाग के अनुसार कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। वहीं दिन के दौरान मीठी धूप खिलेगी। 

2 min read
Oct 19, 2025
kal ka mausam (photo-AI)

Kal Ka Mausam: बिहार में मॉनसून की विदाई होते ही मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहे हैं। सुबह के समय हल्का कुहासा छा जाता है, जबकि दोपहर में आंशिक बादल के बीच हल्की धूप निकल रही है। शाम के समय ठंडी हवा का असर महसूस होने लगता है। हालांकि, यह ठंड अभी शुरुआती दौर में है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, इस साल ठंड का असर सामान्य से लगभग दो हफ्ते पहले शुरू हो सकता है और इसकी अवधि भी सामान्य से अधिक रहने की संभावना है।

ये भी पढ़ें

बाहुबलियों के गढ़ में पटना पुलिस का बड़ा एक्शन, ऑपरेशन क्लीन के तहत 110 अपराधियों को किया गिरफ्तार

दिवाली पर मौसम रहेगा साफ और सुखद

भारतीय मौसम विभाग (IMD) और पटना के स्थानीय मौसम केंद्र के ताज़ा पूर्वानुमान के अनुसार, 20 अक्टूबर यानी दिवाली के दिन राज्य का अधिकांश भाग साफ और सुखद रहेगा। बारिश या घने बादलों की संभावना नन के बराबर है। दिन में हल्की धूप और रात में ठंडी हवा पूरे बिहार में दिवाली के जश्न को और आनंदमय बनाएगी। सुबह और देर शाम हल्की धुंध हो सकती है, लेकिन घना कोहरा नहीं रहेगा।

कुछ जिलों में हल्की बूंदाबांदी की संभावना

राज्य के कुछ दक्षिणी और सीमांत जिलों में हल्की बारिश या छींटों की संभावना बनी हुई है। भागलपुर, कैमूर, सासाराम और गया में बादलों का आंशिक जमाव रहने से हल्की बूंदाबाँदी का मौका हो सकता है। हालांकि यह कोई भारी बारिश नहीं होगी। बाकी अधिकांश जिलों में मौसम साफ और शुष्क रहेगा।

प्रमुख शहरों का पूर्वानुमान

  • पटना में दिन का तापमान 31-33°C और रात का तापमान 20-22°C रहेगा। यहाँ मौसम मुख्य रूप से साफ और हल्की धूप के साथ रहेगा।
  • गया में दिन 30-32°C और रात 19-21°C के बीच रहेगा, और हल्की बूंदाबाँदी की संभावना कम है।
  • भागलपुर में 30-32°C के बीच तापमान रहने के साथ हल्की बारिश की संभावना है।
  • मधेपुरा में भी मौसम आंशिक बादलों वाला रहेगा और बारिश की संभावना न्यूनतम रहेगी।
  • बेगूसराय में मौसम साफ रहेगा और धूप निकलने की संभावना अधिक रहेगी।
  • मुजफ्फरपुर में भी दिन 31-33°C और रात 20-22°C के बीच तापमान रहेगा। मौसम मुख्य रूप से साफ और हल्की धूप वाला रहेगा।
  • दरभंगा में दिन का तापमान 30-32°C और रात का तापमान 19-21°C के बीच रहेगा। आंशिक बादल और हल्की बूंदाबाँदी की बहुत कम संभावना है।

इस बार ठंड सामान्य से जल्दी शुरू होने की संभावना

आईएमडी के अनुसार, इस बार ला-नीना की परिस्थितियां बनने के कारण वैश्विक मौसम सामान्य से ठंडा रहने वाला है। गंगा मैदानी और मध्य भारत के क्षेत्रों में नवंबर से फरवरी तक सर्दी बनी रहने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि 2010 के बाद यह सर्दी सबसे भीषण हो सकती है। इसके साथ ही, इस बार सामान्य से अधिक बारिश देखने को मिल सकती है। उत्तर-पश्चिम भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ भी मौसम को प्रभावित करेंगे।

ये भी पढ़ें

फूट-फूटकर रो पड़ीं RJD नेत्री उषा देवी, बोलीं– हमसे पैसा नहीं मांगा, पर पैराशूट से आए लोग टिकट ले गए

Also Read
View All

अगली खबर