बिहार के कट्हार जिला के बारसोई प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) हरि ओम शरण ने अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) श्वेतम दीक्षित पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। इसको SDO श्वेतम दीक्षित ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि जिलाधिकारी के निर्देशानुसार SIR कार्यक्रम की प्रगति सुनिश्चित करने के लिए निर्देश दिए गए हैं।
बिहार में विशेष मतदाता गहन पुनरीक्षण (SIR) का काम बड़ी तेजी से चल रहा है। लेकिन, इसको लेकर एक नया विवाद सामने आया है। बिहार के कटिहार जिला के बारसोई प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) हरि ओम शरण ने अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) श्वेतम दीक्षित पर गंभीर आरोप लगाते हुए अपने इस्तीफा की पेशकेश करते हुए डीएम को पत्र लिखा है। इस पत्र के सामने आने के बाद बिहार में एक बार फिर से विशेष मतदाता गहन पुनरीक्षण पर बवाल पक्का माना जा रहा है।
बारसोई के प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) हरि ओम शरण ने अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) श्वेतम दीक्षित पर मानसिक प्रताड़ना का गंभीर आरोप लगाया है। जिलाधिकारी मनेश कुमार मीणा को लिखे पत्र में हरि ओम शरण ने कहा है कि मैं पीठ दर्द से परेशान हूं। इसके बावजूद प्रतिदिन 10-12 पंचायतों का भ्रमण कर रहा हूं। पंचायतों में चल रहे डिजिटाइजेशन कैंप का निरीक्षण कर BLO, सुपरवाइजर और अन्य कर्मियों के साथ मिलकर माइक्रो प्लान के तहत हो रहे अपलोडिंग की समीक्षा कर रहा हूं। इसके बावजूद, SDO श्वेतम दीक्षित कार्य में लापरवाही और रुचि नहीं लेने का आरोप लगाते हैं। इसके साथ ही वे सभी कर्मियों के सामने अपमानित किया करते हैं। इससे मानसिक रूप से आहत हैं और अपना इस्तीफा देने को मजबूर हूं।
बारसोई के प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) हरि ओम शरण ने डीएम को लिए अपने पांच पन्नों के अपने पत्र में लिखा है कि बारसोई अनुमंडल पदाधिकारी श्वेताम दीक्षित कटिहार जिला के ही बरारी विधानसभा के जदयू विधायक विजय सिंह के दामाद हैं। इसलिए वे इसका भी हमें धौंस दिखाते हैं। वीडीओ के इस पत्र के बाद राजनीतिक तापमान भी बढ़ गया है। तेजस्वी यादव इसे पहले से ही गरीबों और अल्पसंख्यकों को मताधिकार से वंचित करने की साजिश करार दे रहे हैं। इस खुलासे के बाद एक बार फिर से SIR कार्यक्रम को लेकर विपक्ष और चुनाव आयोग आमने-सामने आ सकते हैं। बीडीओ के पत्र के बाद कटिहार जिले में राजनीतिक और प्रशासनिक तनाव को और बढ़ा दिया है।
कटिहार जिला से यह मामला जुड़ा है। इसी जिला के बरारी विधानसभा से जदयू विधायक विजय सिंह के दमाद बारसोई अनुमंडल पदाधिकारी श्वेताम दीक्षित है। उनपर ही हरि ओम शरण ने प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। इसके बाद अब विपक्ष की ओर से बयानबाजी शुरू हो गई है।