
जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, फोटो- सोशल मीडिया
Bihar Politics: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा के मंच पर मंगलवार को भावुक पल देखने को मिला। सुपौल में हुए जन सभा के दौरान, नीतीश कुमार के सबसे भरोसेमंद नेता में से एक और मंत्री विजय कुमार चौधरी सबके सामने उनकी तारीफ करते हुए इमोशनल दिखे। मुख्यमंत्री के राज्य सभा जाने के फैसले पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए, विजय चौधरी ने मुख्यमंत्री से एक खास वादा करवाया।
मंच से जनता को संबोधित करते हुए, विजय चौधरी की ने कहा कि बिहार के विकास में नीतीश कुमार का अहम योगदान रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री से कहा, 'मैं चाहता हूं कि आप यह पक्का करें कि अगर आप राज्यसभा भी चले जाएं, तो बिहार और यहां के लोगों को कभी दूर न समझें। आपको बिहार की सरकार से हमेशा मतलब रखना पड़ेगा। हमें आपके नेतृत्व में काम करने की आदत पड़ गई है।'
विजय चौधरी ने आगे कहा कि पार्टी और राज्य के नेता सिर्फ एक शर्त पर नीतीश कुमार के राज्य सभा जाने के फैसले को मान रहे हैं। उन्होंने कहा, 'हम आपके फैसले को इसी शर्त पर स्वीकार करते हैं कि मार्गदर्शन आपका ही रहेगा और बिहार की सरकार आपकी बनाई नीतियों (नीतीश मॉडल) पर ही चलेगी। जनता ने 5 साल का जनादेश आपके चेहरे और नेतृत्व को दिया है, इसलिए दिल्ली में रहकर भी आपको बिहार पर पूरी नजर रखनी होगी।'
विजय चौधरी ने सभा में मौजूद हजारों लोगों को बताया कि मुख्यमंत्री ने वादा किया है कि वे दिल्ली (राज्य सभा) जाकर भी बिहार की प्रगति और शासन व्यवस्था की पल-पल की रिपोर्ट लेते रहेंगे और मार्गदर्शन देते रहेंगे। विजय चौधरी ने आगे कहा कि NDA का मैंडेट को मिला जनादेश नीतीश कुमार के चेहरे और उनके काम पर आधारित था। इसलिए सरकार को आगे भी उनके गाइडेंस में आगे बढ़ना चाहिए।
इसी कार्यक्रम में वित्त मात्रै बिजेंद्र प्रसाद यादव ने भी नीतीश कुमार के कार्यकाल को सुनहरा बताया। उन्होंने कहा, 'लोग मुझसे पूछते हैं कि वह क्यों जा रहे हैं? तो मैं कहता हूं कि यह उनका अपना फैसला है, लेकिन यह तय है कि नीतीश कुमार ने बिहार के लिए जो किया है, वह इतिहास के पन्नों में सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा।'
Published on:
10 Mar 2026 04:03 pm
बड़ी खबरें
View Allपटना
बिहार न्यूज़
ट्रेंडिंग
