पटना

Khan Sir anticipatory bail updates: खान सर को मिली बड़ी राहत, कोर्ट ने दोनों बॉडीगार्ड्स को भी दी अग्रिम जमानत

देश के सबसे चर्चित और सोशल मीडिया पर करोड़ों युवाओं के चहेते शिक्षक 'खान सर' को लेकर चल रहे कोचिंग विवाद में एक नया और बेहद अहम मोड़ आ गया है। पिछले कई दिनों से कानूनी शिकंजे की आशंकाओं के बीच झूल रहे खान सर के लिए राहत की बड़ी खबर आई है।
2 min read
Jul 13, 2026
Patna court Khan Sir coaching case
Patna court Khan Sir coaching case

Khan Sir anticipatory bail updates: बिहार के मशहूर टीचर खान सर (फैसल खान) को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। पटना की अदालत ने खान सर और उनके दोनों बॉडीगार्ड्स को अग्रिम जमानत दे दी है। इसके साथ ही, कोर्ट ने फायरिंग करने के आरोप में जेल में बंद दोनों बॉडी गार्ड्स प्रदीप कुमार और तालेबर सिंह को भी जमानत दे दी है। यह मामला जून महीने की शुरुआत में उनके कोचिंग सेंटर पर हुए हमले और फायरिंग से जुड़ा है।

रौशन आनंद की ओर से किया गया खान सर के जमानत का विरोध

रौशन आनंद पक्ष की ओर से कोर्ट में दलील दे रहे सत्या झा ने फैसल खान के अग्रिम जमानत का विरोध किया था। उन्होंने कहा कि फैजल खान की ओर क्रिमिनल हिस्ट्री छिपाई गई। इसके बाद कोर्ट ने कल सुनवाई के बाद क्रिमिनल इंसीडेंस सबमिट करने के लिए कहा था।

8 अगस्त को हुई थी बहस

खान सर के वकील रजत सिंह ने कुछ दिनों पहले बताया था कि मंगलवार को हुई बहस में कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई, जिसमें खान सर के एक बॉडीगार्ड के पास मौजूद हथियार का लाइसेंस भी शामिल था। उन्होंने कहा कि मंगलवार को बहस पूरी नहीं हो सकी थी, इसलिए कोर्ट ने बाकी दलीलों के लिए बुधवार का समय तय किया था। यह मामला लंबे समय से लंबित है और इस पर जल्द से जल्द फैसला होना चाहिए।

यह है पूरा मामला

यह विवाद 2 जून को पटना के कदमकुआं थाना क्षेत्र में हुई एक घटना से जुड़ा है, जिसमें खान सर और 'ज्ञान बिंदु जीएस एकेडमी' चलाने वाले रोशन आनंद शामिल थे। घटना के दौरान एक सुरक्षा गार्ड के साथ मारपीट की गई और तोड़-फोड़ के आरोप हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

खान सर ने आनंद पर हमले की साजिश रचने का आरोप लगाया था और बाद में सोशल मीडिया पर इस घटना से जुड़ा एक वीडियो भी काफी वायरल हुआ था। विवाद बढ़ने के बाद कानूनी कार्यवाही शुरू हुई, जिसके चलते खान सर और उनके बॉडीगार्ड्स ने अग्रिम जमानत के लिए अर्जी दायर की।

Updated on:
13 Jul 2026 12:35 pm
Published on:
13 Jul 2026 11:14 am