12 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बांकीपुर उपचुनाव पर जेडीयू एमएलए ने प्रशांत किशोर को लेकर दिया बड़ा बयान, बोले- ‘उन्हें एक बार कोशिश करने दीजिए’

Bankipur Assembly By Election: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव से पहले JDU विधायक ने प्रशांत किशोर पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें भी एक बार कोशिश करने दीजिए। विधायक ने एनडीए की जीत का दावा किया। सोमवार को बीजेपी उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा और जन सुराज प्रमुख प्रशांत किशोर नामांकन दाखिल करेंगे।
2 min read
Google source verification

पटना

image

Anurag Animesh

Jul 12, 2026

Bankipur By Election

प्रशांत किशोर(फोटो-IANS)

Prashant Kishor: बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर सियासी माहौल गर्म होता जा रहा है। इस बीच जनता दल यूनाइटेड (JDU) के एक विधायक ने जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें भी एक बार चुनाव लड़ने की कोशिश करने दीजिए। उन्होंने दावा किया कि इस सीट पर एनडीए की जीत तय है।

बांकीपुर उपचुनाव को लेकर मीडिया से बातचीत में जेडीयू विधायक चेतन आनंद ने कहा कि इस चुनाव में एनडीए की जीत निश्चित है। उनका कहना था कि चुनावी समीकरण पूरी तरह एनडीए के पक्ष में हैं और परिणाम भी उसी दिशा में जाएगा।

प्रशांत किशोर को लेकर क्या कहा?


मीडिया से सवाल पूछने पर की प्रशांत किशोर ने कहा है कि अगर वो विधायक बन गए तो बाकि विधायकों का नकेल कास देंगे। इसपर प्रतिक्रिया देते हुए चेतन आनंद ने कहा कि उन्हें एक बार कोशिश करने दीजिए। विधायक ने यह भी कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में जन सुराज एक भी सीट नहीं जीत सकी थी और लोग जानते हैं कि पार्टी ने टिकट किस तरह बांटे थे।

कल नामांकन का अंतिम दिन

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए सोमवार को नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा और जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर सोमवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही चुनाव प्रचार भी पूरी तरह रफ्तार पकड़ लेगा। अब तक विभिन्न राजनीतिक दलों और निर्दलीय उम्मीदवारों सहित 11 प्रत्याशी अपने नामांकन पत्र दाखिल कर चुके हैं।

नामांकन दाखिल करने के बाद नीरज कुमार सिन्हा और प्रशांत किशोर अलग-अलग जनसभाओं को संबोधित करेंगे। इसके साथ ही दोनों नेताओं का जनसंपर्क अभियान औपचारिक रूप से शुरू हो जाएगा। 30 जुलाई को चुनाव होना है।

बीजेपी ने बदला था उम्मीदवार

पहले बीजेपी ने बांकीपुर उपचुनाव के लिए अभिषेक कुमार सिन्हा उर्फ 'बंटी' को उम्मीदवार बनाया था और उन्होंने नामांकन भी दाखिल कर दिया था। हालांकि बाद में उन्होंने अपना नामांकन वापस लेने की घोषणा कर दी। इसके बाद पार्टी ने नीरज कुमार सिन्हा को अपना उम्मीदवार बनाया, जो सोमवार को नामांकन दाखिल करेंगे।