13 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CM उमर अब्दुल्ला के समर्थन में आईं सांसद प्रियंका चतुर्वेदी, कहा- भाजपा विधायकों को घोड़ों की तरह समझती है

Priyanka Chaturvedi: शिवसेना (यूबीटी) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के 'ऑपरेशन लोटस' वाले बयान का समर्थन किया है। प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि उन्हें इन आरोपों पर कोई हैरानी नहीं है।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Rahul Yadav

Jul 12, 2026

Priyanka Chaturvedi on Operation Lotus, Operation Lotus, Omar Abdullah, Priyanka Chaturvedi, Shiv Sena UBT, BJP, Jammu Kashmir Politics, Omar Abdullah News, Operation Lotus Row,

Priyanka Chaturvedi (File Photo: IANS)

Priyanka Chaturvedi on Operation Lotus: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के 'ऑपरेशन लोटस' वाले बयान पर शिवसेना (यूबीटी) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने बीजेपी पर निशाना साधा है। उन्होंने साफ कहा कि उन्हें बीजेपी पर लगे इस तरह के आरोपों से कोई हैरानी नहीं हुई है। प्रियंका चतुर्वेदी ने आरोप लगाया कि बीजेपी विधायकों को घोड़ों की तरह देखती है और उसे आम जनता के जनादेश की कोई परवाह नहीं है। बीजेपी सत्ता हासिल करने के लिए लोगों की इच्छा और उनके फैसले को भी पूरी तरह पलट देती है।

भाजपा लोकतंत्र का सम्मान नहीं करती- चतुर्वेदी

शिवसेना (उद्धव गुट) की राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के बयान का समर्थन करते हुए भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि बीजेपी का 'पाप का घड़ा' भर चुका है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा अपनी संख्या बढ़ाने और दूसरों की सरकारें गिराने के लिए हर संभव कोशिश करती है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों में ऐसे उदाहरण सामने आ चुके हैं, जहां विपक्षी दलों के विधायकों और नेताओं को अपने पक्ष में करने की कोशिश की गई।

प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि यह केवल राजनीतिक लड़ाई नहीं, बल्कि संविधान और मतदाताओं के जनादेश पर सीधा हमला है। उनके अनुसार, भाजपा की सत्ता पाने की भूख इतनी बढ़ गई है कि वह सरकार बनाने या गिराने के लिए सरकारी संस्थाओं का भी दुरुपयोग करती है। वे धनबल से, सत्ता बल, ईडी-सीबीआई और चुनाव आयोग के बल का इस्‍तेमाल कर अपनी सरकार बनाने में हमेशा लगे रहते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा भले ही इन आरोपों को खारिज करे, लेकिन देश का हर नागरिक समझता है कि यह उसकी कार्यशैली का हिस्सा बन चुकी है।

भाजपा ने आरोपों को किया खारिज, किया बड़ा दावा

जम्‍मू-कश्‍मीर के सीएम उमर अब्‍दुल्‍ला ने भाजपा पर आरोप लगाया है कि उनकी पार्टी के विधायकों को पाला बदलने के लिए 20 से 30 करोड़ रुपए, मंत्री पद का दर्जा देने की बात कही गई है।

जम्मू-कश्मीर के भाजपा नेता अल्ताफ ठाकुर ने अब्दुल्ला के 'ऑपरेशन लोटस' संबंधी आरोपों को पूरी तरह खारिज कर दिया और कहा कि नेशनल कॉन्फ्रेंस की राजनीति ही झूठ पर आधारित है। उन्होंने कहा कि उमर अब्दुल्ला को स्पष्ट करना चाहिए कि वह कौन सुप्रीम कोर्ट का वकील और भाजपा पदाधिकारी है, जिसका वह जिक्र कर रहे हैं।

ठाकुर ने आरोप लगाया कि नेशनल कॉन्फ्रेंस अपने ही विधायकों की नाराजगी से परेशान है और उसी को छिपाने के लिए भाजपा पर बेबुनियाद आरोप लगा रही है। उन्होंने कहा कि यदि उमर अब्दुल्ला अपने आरोप साबित नहीं कर सकते तो उन्हें सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए और यह भी बताना चाहिए कि किस विधायक से कथित तौर पर संपर्क किया गया था।

ठाकुर ने दावा किया कि सीएम उमर अब्‍दुल्‍ला की पार्टी के कई विधायक अपने नेतृत्व से असंतुष्ट हैं और यदि कोई टूट होती है तो उसकी वजह पार्टी के भीतर की नाराजगी होगी।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग