12 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘गुंडागर्दी की तो जब्त होगी संपत्ति’, सरकारी प्रॉपर्टी को नुकसान पहुंचाने वालों को राज्य मंत्री अग्निमित्रा पॉल की सख्त चेतावनी

पश्चिम बंगाल की राज्य मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने उपद्रवियों को कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि सरकारी बस या ट्रेन को नुकसान पहुंचाने वालों की निजी संपत्ति जब्त कर हर्जाना वसूला जाएगा।
2 min read
Google source verification

आसनसोल

image

Rahul Yadav

image

अनुराग अनिमेष

Jul 12, 2026

अग्निमित्रा पॉल आसनसोल, Agnimitra Paul West Bengal TMC, बंगाल में सरकारी संपत्ति नुकसान, ममता बनर्जी गुंडागर्दी आरोप, West Bengal politics 2026, बंगाल में संपत्ति जब्ती कानून, Agnimitra Paul on TMC,

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेन्दु अधिकारी के साथ राज्य मंत्री अग्निमित्रा पॉल (फाइल फोटो: आईएएनएस)

Agnimitra Paul: पश्चिम बंगाल की राज्य मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने टीएमसी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि बंगाल में अब गुंडागर्दी की कोई जगह नहीं है। साथ ही चेतावनी दी कि सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। आसनसोल में मीडिया से बात करते हुए अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि टीएमसी के पास 15 साल तक सरकार चलाने का मौका था। लेकिन सरकार ममता बनर्जी नहीं चला रही थीं। उनकी जगह गुंडे प्रशासन चला रहे थे। उन्होंने दावा किया कि वामपंथी सरकार के समय भी ऐसी ही गुंडागर्दी देखने को मिली थी।

अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि उनकी सरकार गुंडों के भरोसे नहीं चलती। उन्होंने दावा किया कि इसी वजह से बंगाल की जनता ने टीएमसी को सत्ता से बाहर कर दिया। उन्होंने कहा कि बीजेपी बंगाल के लोगों के लिए काम कर रही है। राज्य में किसी भी तरह की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि अगर कोई सरकारी बस, ट्रेन या दूसरी सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाता है तो सरकार सख्त कार्रवाई करेगी। ऐसे लोगों से नुकसान की भरपाई उनकी अपनी संपत्ति जब्त करके की जाएगी।

'अब TMC नहीं, TTG बन गई है पार्टी'

21 जुलाई की TMC रैली पर निशाना साधते हुए अग्निमित्रा पॉल ने दावा किया कि अब तृणमूल कांग्रेस नहीं बची है। यह 'टुकड़े-टुकड़े गैंग (TTG)' बन गई है। उन्होंने कहा कि पार्टी का कोई भी गुट 21 जुलाई का कार्यक्रम कर सकता है। लेकिन उससे पहले यह बताया जाना चाहिए कि 21 जुलाई की घटना पर आयोग की रिपोर्ट कहां है।

ब्रिगेड परेड ग्राउंड में रैली करने की दी चुनौती

अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि ममता बनर्जी ने आयोग बनाने और उसकी रिपोर्ट सार्वजनिक करने का वादा किया था। लेकिन आज तक बंगाल की जनता ने वह रिपोर्ट नहीं देखी। उन्होंने कहा कि अगर TMC अपनी ताकत दिखाना चाहती है तो 21 जुलाई का कार्यक्रम ब्रिगेड परेड ग्राउंडमें करे। इससे लोगों को भी पार्टी की वास्तविक ताकत का पता चल जाएगा।

एंटी सोशल एक्टिविटीज बिल पर भी विपक्ष ने उठाए सवाल

इस बीच, पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष ऋतब्रत बनर्जी ने एंटी सोशल एक्टिविटीज बिल पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि बिल का उद्देश्य सही हो सकता है, लेकिन अगर इसका इस्तेमाल अपराधियों की जगह विपक्ष, आम लोगों या सरकार की आलोचना करने वालों के खिलाफ किया गया तो यह लोकतंत्र के लिए खतरनाक होगा।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग