जेडीयू की ओर से हालांकि सीधा इसका खंडन नहीं किया गया है। लेकिन जदयू प्रवक्ता और एमएलसी नीरज कुमार ने कहा कि आरजेडी का आरोप बेबुनियाद हैं।
बिहार विधान परिषद में शराबबंदी के मुद्दे पर तीखी बहस हुई। आरजेडी पर शराब कंपनियों से चंदा लेने के जेडीयू एमएलसी नीरज कुमार के आरोप पर आरजेडी एमएलसी सुनील कुमार सिंह ने पलटवार करते दावा किया कि जदयू ‘किंग महेंद्र’ से पांच साल तक हर महीने 99 लाख रुपये चंदा वसूल किया है। आरजेडी के इस आरोप पर सदन में हंगामा मच गया। माहौल पूरी तरह से तनावपूर्ण हो गया। आरजेडी एमएलसी ने तो इसके बाद सदन के बाहर आज कागज लेकर पहुंच गए और पत्रकारों के
साथ इसके कागज भी शेयर किए।
जेडीयू और आरजेडी के बीच बजट सत्र के अन्तिम दिन शुक्रवार को सदन में बहस की शुरुआत नीरज कुमार की ओर से आरजेडी पर शराब माफिया से फंडिंग लेने से हुई। नीरज कुमार ने आरजेडी पर आरोप लगाते हुए कहा कि आरजेडी पश्चिम बंगाल की शराब कंपनी से चंदा लिया, आरजेडी ने यह सब तब किया जब बिहार में शराबबंदी लागू है। आरजेडी ने इसके बाद भी शराब कंपनियों से पैसा वसूल लिया। इस पर आरजेडी एमएलसी सुनील सिंह ने पलटवार करते हुए कहा कि, “मेरा मुंह मत खुलवाइए.” फिर उन्होंने किंग महेंद्र का नाम लिया और कहा, “हम बोलते हैं किंग महेंद्र से निन्यानवे लाख रुपया जेडीयू प्रत्येक महीना लेते रही। इसपर सदन में दोनों के बीच काफी देर तक नोक झोक होती रही। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। सुनील सिंह का यह बयान वीडियो में कैद हुआ और सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
सुनील सिंह ने इसके बाद सदन परिसर में पत्रकारों के साथ जेडीयू के चंदे के दस्तावेज भी शेयर किए। उन्होंने जदयू पर आरोप लगाया कि उसने A2 बीएस इनफ्रास्ट्रक्चर जैसी कंपनियों से भी बड़े चंदे लिए हैं। उन्होंने कहा कि एक कंपनी का टर्नओवर 27 करोड़ था. लेकिन जेडीयू ने उससे भी 24 करोड़ रूपये चंदे वसूल लिए। आरजेडी एमएलसी सुनील सिंह ने जेडीयू को “हिरण का चोला पहनकर भेड़िये की तरह काम करने वाली” पार्टी बताया। उन्होंने इसके बाद सीएम नीतीश कुमार के आसपास रहने वाले 3-4 लोगों की संपत्ति को छोटे राज्यों के बजट से ज्यादा बताया।
जेडीयू की ओर से हालांकि सीधा इसका खंडन नहीं किया गया है। लेकिन जदयू प्रवक्ता और एमएलसी नीरज कुमार ने कहा कि आरजेडी का आरोप बेबुनियाद हैं। बिहार में शराबबंदी नीतीश सरकार की प्रमुख नीति है, चंदे के मुद्दे पर राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप आम हैं। उन्होंने आगे कहा कि इलेक्टोरल बॉन्ड और चंदे के विवाद ये अलग मुद्दा है।
बिहार के जहानाबाद के रहने वाले दिवंगत राज्यसभा सांसद और कारोबारी महेंद्र प्रसाद ‘किंग महेंद्र’ के रूप में जाने जाते हैं। वे बिहार के प्रमुख उद्योगपति थे और कई राजनीतिक दलों से जुड़े रहे। आरजेडी एमएलसी सुनील सिंह ने दावा किया कि जेडीयू ने उनसे पांच वर्षों में करीब 60 करोड़ रुपये वसूले। सुनील सिंह ने आगे कहा कि जेडीयू शराबबंदी के नाम पर नैतिकता की बात करती है लेकिन खुद बड़े चंदे लेती रही।