पटना

Lalu Family Dispute: मुझ से मेरा मायका छुड़वाया, अनाथ बना दिया- लालू की बेटी ने इमोशनल पोस्ट शेयर कर बताई आपबीती

Lalu Family Dispute: रोहिणी के शनिवार के पोस्ट पर अभी विवाद थमा भी नहीं था कि रोहिणी के एक और पोस्ट ने RJD में अंदरूनी कलह को सबके सामने ला दिया है। 
less than 1 minute read
• •
Updated: 16 Nov 2025, 1:28 PM IST
rohini acharya | lalu family feud
लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी अचार्या। फोटो-IANS

Lalu Family Dispute लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य ने एक इमोशनल पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि- 'मुझसे मेरा मायका छुड़वाया गया। मुझे अनाथ बनाया गया। मैंने रोते-रोते घर छोड़ा है। मुझे मारने के लिए चप्पल उठाई गई। किसी घर में मेरे जैसी बेटी-बहन न हो'24 घंटे के अंदर रोहिणी ने ये दूसरा पोस्ट कर परिवार में चल रहे अनबन की पूरी कहानी बताई है।

लालू परिवार में घमासान

बिहार विधानसभा चुनाव में आरजेडी को मिली करारी हार के बाद तेजस्वी के करीबी संजय यादव को लेकर लालू परिवार में घमासान मच गया है। रोहिणी आचार्य ने शनिवार को खुद को पार्टी और परिवार से अलग कर रोते-रोते राबड़ी आवास छोड़कर पटना से दिल्ली के लिए रवाना हो गई थी। शनिवार को पटना से दिल्ली जाने के क्रम में पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए रोहिणी ने कहा था, “आप हर सवाल का जवाब संजय, रमीज और तेजस्वी यादव से पूछिए… उन्हीं लोगों ने मुझे परिवार से निकाला है क्योंकि उन लोगों को हार की कोई रिस्पॉन्सबिलिटी नहीं लेनी है… सवाल करने पर आपको बदनाम किया जाएगा, आपको गाली दिलवाई जाएगी, आपके ऊपर चप्पल उठाकर मारा जाएगा।”

तेजप्रताप के बाद रोहिणी ने छोड़ा घर

इसी साल लालू प्रसाद ने 25 मई को अपने बड़े बेटे तेजप्रताप यादव को पार्टी और परिवार से निकाला था। तेज प्रताप ने इसके लिए संजय यादव को जिम्मेदार ठहराया था। रविवार की सुबह रोहिणी ने एक इमोशनल पोस्ट कर कहा- 'मुझसे मेरा मायका छुड़वाया गया। मुझे अनाथ बनाया गया। मैंने रोते-रोते घर छोड़ा है। मुझे मारने के लिए चप्पल उठाई गई। किसी घर में मेरे जैसी बेटी-बहन न हो' इसके बाद परिवार में कलह बढ़ता दिख रहा है।

Updated on:
16 Nov 2025, 1:28 PM IST
Published on:
Also Read
View All