पटना

लालू प्रसाद की जमानत याचिका पर सुनवाई टली, अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई

चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को अभी तक राहत नहीं मिल पाई है...
2 min read
• •
Updated: 4 May 2018, 4:45 PM IST
lalu prasad yadav
lalu prasad yadav

(रांची/पटना): चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को अभी तक राहत नहीं मिल पाई है। लालू प्रसाद यादव की प्रोविजनल जमानत याचिका पर आज शुक्रवार को सुनवाई होने वाली थी पर वकीलों की हड़ताल के चलते यह सुनवाई की अगली तारीख 11 मई तय की गई है।

झारखंड़ हाइकोर्ट में लालू प्रसाद यादव की ओर से दखिल की गई प्रोविजनल जमानत याचिका पर सुनवाई के लिए 4 मई तारीख निर्धारित की गई थी। इस याचिका में अपील की गई कि बढ़िया इलाज के लिए लालू प्रसाद यादव तीन महिने का प्रोविजनल बेल दिया जाए। पर हाइकोर्ट में अधिवक्ताओं की हड़ताल के कारण सुनवाई नहीं हो सकी। यह सुनवाई उच्च न्यायालय के न्यायाधीश अपरेश कुमार की अदालत में होने वाली थी। सुनवाई के लिए याचिका सूचीबद्ध भी थी लेकिन अधिवक्ताओं के हड़ताल पर चले जाने के कारण सुनवाई टल गयी। इस मामले में सुनवाई 11 मई को होगी।

बेल मिलने पर लालू हो सकते है बेटे की शादी मे शामिल

गौरतलब है कि 12 मर्इ को लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव की शादी है। ऐसे में शादी में लालू की उपस्थिति इस सुनवाई के आधार पर तय होगी। यदि हाइकोर्ट लालू के पक्ष में फैसला सुनाती है तो हो सकता है कि लालू अपने बेटे की शादी में शामिल हो सके। इस बात को लेकर राजद नेताओं, परिवारजनों और रिशतेदारों की नजर अदालत के फैसले पर टिकी हुई है।

रिम्स पहुंच गए है लालू सेहत में है सुधार

बता दे कि चारा घोटाला मामले में लालू होटवार जेल में बंद थे। यहां पर इनकी खराब सेहत के चलते उन्हें पहले रांची रिम्स ले जाया गया। वहां से चिकित्सकों की अभिशंसा पर दिल्ली एम्स रैफर कर दिया गया था। कुछ दिनों पहले ही सुरक्षा के बीच लालू को दौबारा रिम्स लाया गया जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

Published on:
Also Read
View All
बिहार: सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन, एक साथ 15 अधिकारियों पर कार्रवाई के आदेश

महाराष्ट्र से गिरफ्तार 13 लाख के इनामी माओवादी की निशानदेही पर झारखंड के जंगल से राइफल और कारतूस बरामद

तेजस्वी यादव का PM मोदी पर साधा निशाना, बोले- बेरोजगारी और महंगाई पर बात क्यों नहीं करते? बिहार में कारखाने क्यों नहीं लगाए

अनंत सिंह की बेटी की शादी में शामिल होंगे नीतीश कुमार और लालू यादव? विधायक बोले- शादी में सत्ता पक्ष-विपक्ष नहीं होता

बिहार विधानसभा का शीतकालीन सत्र 30 नवंबर से, पहली बार सदन में दिखेंगे प्रशांत किशोर; सरकार को घेरने की होगी चुनौती