पटना

बिहार: जमीन विवाद में हिंसक झड़प, बेतिया में एक दर्जन से ज्यादा लोग जख्मी

​बिहार के बेतिया में दो पक्षों के बीच जमीन विवाद में हुए हिसंक झड़प में करीब एक दर्जन लोग जख्मी हो गए। जख्मी को अस्पताल में भर्ती कराया है। घटनास्थल पर अभी भी तवान व्याप्त है।
less than 1 minute read
Jan 11, 2026
Feature image
बेतिया में जमीन विवाद में हिंसक झड़प। फोटो -पत्रिका

बिहार में जमीन विवाद में एक दर्जन से ज्यादा लोग जख्मी हो गए हैं। यह मामला बेतिया जिले के गौनाहा थाना क्षेत्र के मुरली भरहवा गांव की है। जमीन विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच खूब लाठी-डंडे चलने की खबर है। इस घटना कई लोगों को के सिर फूटने और हाथ-पैर टूटने की बात सामने आई है। जख्मी को अनुमंडलीय अस्पताल नरकटियागंज में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बेतिया जीएमसीएच रेफर कर दिया गया है।

कई लोग जख्मी

इस घटना की सूचना मिलने पर 112 नंबर की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने में लगी हुई है। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत करवाने के बाद आगे की कार्रवाई में जुट गई है। जख्मी शेख तबरेज ने कहा कि मारपीट जमीन विवाद को लेकर हुआ है। इधर, इस मामले में पुलिस का कहना है कि इस घटना के बाद पूरे गांव में तनाव है। दोनों पक्षों से आवेदन देने को कहा गया है, आवेदन मिलने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।

Updated on:
11 Jan 2026 11:12 am
Published on:
11 Jan 2026 09:41 am
Also Read
View All
बांकीपुर उपचुनाव: JJD प्रत्याशी वीणा मानवी का नामांकन रद्द, तेज प्रताप यादव ने सरकार पर लगाया साजिश का आरोप

चारा घोटाला मामले में लालू यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत रद्द करने की ED की मांग खारिज

बांकीपुर उपचुनाव में ट्रांसजेंडर प्रिया सिन्हा की एंट्री; निर्दलीय किया नामांकन, बोलीं- जनता काम देखती है, कद नहीं

‘दरोगा ने मारा या SP मारे’, भरत तिवारी एनकाउंटर केस में कोर्ट में गवाही, भाभी बोली- न्यायपालिका पर हम लोगों को भरोसा है

Bankipur By-election: तेजप्रताप यादव की उम्मीदवार वीणा मानवी की गिरफ्तारी पर बेटी का भावुक बयान, बोली-‘मेरी मां निर्दोष हैं’