पटना

बिहार: ट्रेन से कर रहे थे शराब ​तस्करी ड्राइवर व गार्ड समेत तीन लोग गिरफ्तार

शराब तस्करी के एक ताजा मामले में रेलवे के कर्मचारियों की संलिप्तता सामने आई है....
2 min read
• •
May 01, 2018
train and liqure
train and liqure

(पटना): बिहार में शराब की तस्करी थमने का नाम नहीं ले रही है। और एक ताजा मामले में रेलवे के कर्मचारियों की संलिप्तता भी सामने आई है। इस मामले में पुलिस ने अहमदाबाद-पटना एक्सप्रेस के ड्राइवर और गार्ड सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

शातिर होते जा रहे है शराब तस्कर

बिहार में दो साल पहले ही शराबंदी लागू कर दी गई पर पूरी तरह से इसका क्रियान्वन करने के लिए आवश्यक है अन्य राज्यों से अवैध तरीके से आ रही शराब पर भी रोक लगाई जाए। पर शराब तस्कर बहुत ही शातिर होते जा रहे है। तस्कर राज्य में शराब लाने के लिए नए-नए तरीकों का उपयोग कर रहे है। इस बार इन तस्करों ने ट्रेन के माध्यम से राज्य में शराब पहुंचाने की कोशिश की पर पुलिस ने पहले ही उनके इरादों को नाकाम कर तीन लोगोें को हिरासत में ले लिया।

मिली जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर दानापुर जीआरपी और आरपीएफ ने पांच बैग शराब के साथ अहमदाबाद-पटना एक्सप्रेस के ट्रेन के गार्ड और उसके एक साथी को गिरफ्तार किया। यह शराब तस्करी कर राज्य में लाई जा रही थी। अहमदाबाद-पटना एक्सप्रेस के ड्राइवर को ट्रेन पटना ले आने के बाद हिरासत में लिया गया और जीआरपी दानापुर ले जाया गया। मिली जानकारी के अनुसार पकड़े गये गार्ड का नाम मंजीत कुमार सिंह और उसका साथी मोहम्मद नौशाद अली बताया जा रहा है। पुलिस आरोपियों से लगातार पूछताछ कर रही है।

10 बैग शराब लाई गई,पांच बैग पहले ही उतार दिए गए

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 10 बैग भरकर शराब उत्तर प्रदेश से बिहार लाई जा रही थी। जीसमे से पांच बैग पहले ही आरा स्टेशन पर उतार दिए गए और अन्य को पटना लाया जा रहा था। पुलिस ने पहले ही कार्ररवाई कर शराब की इस बड़ी खेप को बरामद कर लिया और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

Published on:
01 May 2018 04:47 pm
Also Read
View All
Bihar MLC Election: जन सुराज प्रत्याशी के समर्थन में उतरे अनंत सिंह, बोले- आज तक हारे नहीं तो अब कैसे हारेंगे

RJD ने मायावती की मांग का किया समर्थन, मंगनी लाल मंडल बोले- बूथ कैप्चरिंग पकड़ी जाती थी, मशीन में चुपके से हो रहा खेल

‘हर जगह पुलिस नहीं हो सकती, एक-दो घटनाओं से बिहार को बदनाम न करें’, चिराग पासवान के बयान पर बोले जदयू सांसद देवेश चंद्र ठाकुर

Bihar MLC Election: अनुज सिंह विवाद पर प्रशांत किशोर की दो टूक, बोले- संगीन केस वाले को टिकट का सवाल ही नहीं, सबूत है तो सामने लाइए

पटना में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन पर लाठीचार्ज, संदीप सौरव बोले- 13 करोड़ नाम काटे गए, गिरफ्तारी तक लड़ेंगे