पटना

LPG संकट के बीच राहत: शादी-ब्याह के लिए अब आसानी से मिलेगा गैस सिलेंडर, सरकार ने जारी की गाइडलाइन

शादियों में भोज के लिए गैस सिलेंडर की आपूर्ति में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। इस संबंध में सरकार ने गाइडलाइन जारी कर दी है।खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने निर्देश दिया है कि उपलब्धता के आधार पर शादी वाले परिवारों को कमर्शियल गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाए।
less than 1 minute read
Apr 08, 2026
wife murdered by husband secrets revealed after arrest know whole story meerut

एलपीजी (LPG) संकट के बावजूद बिहार में शादियों के जश्न में कोई खलल नहीं पड़ेगा। इसे लेकर सरकार ने बुधवार को नई गाइडलाइन जारी की है। खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की मंत्री लेशी सिंह और सचिव अभय कुमार सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि जिन परिवारों में शादी है, उन्हें कमर्शियल गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा। हालांकि, इसका वितरण संबंधित जिलों में उपलब्धता के आधार पर किया जाएगा। घरेलू एलपीजी सिलेंडर को लेकर उन्होंने कहा कि बुकिंग के बाद चार से पांच दिनों के भीतर घरों तक आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है।

वेटिंग 16 लाख तक पहुंचा

अमेरिका-ईरान के बीच सीजफायर के बावजूद गैस संकट बना हुआ है और बैकलॉग लगातार बढ़ रहा है। सरकार के प्रयासों के बावजूद गैस सिलेंडरों की वेटिंग कम नहीं हो पा रही है, हालांकि सरकार का दावा है कि स्थिति धीरे-धीरे सुधर रही है। पटना, पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण और दरभंगा में हालात सबसे ज्यादा खराब बताए जा रहे हैं। राजधानी पटना में 6 अप्रैल तक वेटिंग 1,62,856 तक पहुंच गई है, जबकि पिछले सप्ताह करीब 15 लाख उपभोक्ता भरे हुए गैस सिलेंडर का इंतजार कर रहे थे। शहरों में गैस सिलेंडर का वेटिंग पीरियड करीब 48 दिन और ग्रामीण क्षेत्रों में 55 दिन तक पहुंच गया है। सरकार ने होटल, रेस्टोरेंट और ढाबा संचालक समेत अन्य प्रतिष्ठानों आदि के लिए कमर्शियल गैस कनेक्शन का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य कर दिया गया । बिना पंजीकरण के अब व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को कमर्शियल सिलेंडर नहीं मिलेंगे।

Updated on:
08 Apr 2026 06:57 pm
Published on:
08 Apr 2026 06:24 pm