RJD द्वारा लगाए गए आरोपों का कड़ा जवाब देते हुए वरिष्ठ JDU नेता श्याम रजक ने विपक्ष के दावों को पूरी तरह से बेबुनियाद बताया। उन्होंने कहा कि अपराधी सिर्फ एक अपराधी होता है, उसकी कोई जाति या धर्म नहीं होता। उन्होंने कहा कि 2005 में जब नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार बनी थी, तब यह स्पष्ट कर दिया गया था कि अपराध या भ्रष्टाचार के मामले में कोई समझौता नहीं किया जाएगा, किसी निर्दोष को फंसाया नहीं जाएगा और किसी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। श्याम रजक ने कहा कि मौजूदा सरकार भी इस जीरो टॉलरेंस नीति के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है और अपराधियों के साथ कोई नरमी नहीं बरती जाएगी।