पटना

मिनी ट्रक ने आठ लोगों को रौंद डाला, पांच लोगो की मौत, दो की हालत गंभीर

भोज खाकर वापस लौट रहे आठ लोगों को एक मिनी ट्रक ने अपनी रफ़्तार का शिकार बना लिया....
1 minute read
• •
Updated: 28 Apr 2018, 5:02 PM IST
accident

(पटना/वैशाली): वैशाली जिले में एक दिल दहलाने वाला हादसा हुआ। जहाँ पर भोज खाकर वापस लौट रहे आठ लोगों को एक मिनी ट्रक ने अपनी रफ़्तार का शिकार बना लिया। इस दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गयी। जबकि बाकी घायलों की हालत गंभीर है ।

बिहार में सड़क हादसे बढ़ते ही जा रहे है। लगातार हो रहे इन हादसों में लोग अपनी जान गंवा रहे है फिर भी यह थमने का नाम नहीं ले रहे है। शनिवार तड़के वैशाली जिले में हुए सड़क हादसे में पांच लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। लालगंज थाने के हाजीपुर-लालगंज रोड पर एक मिनी ट्रक ने तड़के आठ लोगों को रौंद डाला। पुलिस सूत्रों ने बताया कि रेपुरा गांव से तड़के भोज खाकर वापस लौट रहे आठ ग्रामीणों को हाजीपुर से तेज गति में आ रहे टाटा 407मिनी ट्रक ने चपेट में ले लिया। इनमें तीन की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो लोग अस्पताल में इलाज के दौरान चल बसे। चिकित्सकों ने दो गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया है। एक अन्य घायल का इलाज किसी नर्सिंग होम में किया जा रहा है।

दुर्घटना होते ही स्थानीय लोगों ने वंहा पहुंच कर गाडी में फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला । ड्राइवर ट्रक को छोड़कर भागने में सफल रहा । मामले की गंभीरता को समझते हुए पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर वाहन जब्त कर लिया । गुस्साए लोगों ने सुबह से ही हाजीपुर लालगंज मार्ग जाम कर दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि गलत तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ स्थानीय पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है जिससे आये दिन हादसे हो रहे है।

Published on:
Also Read
View All
छठ पूजा पर कल्याण बनर्जी के बयान से भड़के चिराग पासवान, बोले- ‘कुछ क्षेत्रीय नेता ‘ब्रांड भारत’ को नुकसान पहुंचा रहे’

अनंत सिंह के काले चश्मे वाले अंदाज पर होने वाली समधन ने ली चुटकी, बोलीं- गोरे-गोरे मुखड़े पे काला-काला चश्मा

नीतीश कुमार के नाम पर पुल के नामकरण से लालू यादव की आपत्ति पर JDU का पलटवार, कहा- बिहार का नाम ‘चारा-नगर’ रख दें

राघोपुर-बिदुपुर पुल का नाम ‘नीतीश सेतु’ रखने पर चिराग पासवान की आई प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?

बिहार में नीतीश सेतु नाम पर सियासी घमासान, रोहिणी आचार्य बोलीं- लालू यादव ने रखी नींव, उन्हीं के नाम पर हो पुल