
(हाजीपुर/वैशाली): हाजीपुर में ग्राहक बन कर आए बदमाशों ने एक मार्बल व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए। इस घटना के बाद सूबे में सनसनी फैल गई। गोलीबारी की इस घटना में घायल व्यवसायी को आनन-फानन में स्थानीय अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामला दर्ज कर अपराधियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी कर रही है।
बेखौफ बदमाशों का आतंक
राज्य में बदमशों के मनसूबे प्रबल होते जा रहे है। यह अपराधी ग्राहक बनकर विभिन्न अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे है। वैशाली जिले में यूकों बैंक में ग्राहक बन दिनदहाड़े बंदूक की नोक पर डकैती करने की घटना के बाद जिले के हाजीपुर से एक ऐसा संगीन मामला सामने आया है जिसमे मार्बल व्यवसायी की दुकान में ग्राहक बन घुसे बदमाशों ने व्यपारी की गोली मारकर हत्या कर दी उसके बाद हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से सूबे के लोग डरे हुए है।
ग्राहक बन दुकान में घुसे और कर दी ताबड़तोड़ फायरिंग
यह मामला मंगलवार देर शाम का है। औद्योगिक थाना क्षेत्र के मार्बल व्यवसायी सुशील सिंह को अपराधियों ने गोलियों से भून डाला। मृतक व्यवसायी सुशील सिंह अपनी दुकान में था इसी बीच ग्राहक बनकर अपराधी चार की संख्या में दुकान में घुसे और ताबड़तोड़ बारह राउंड गोलियां चलाईं। गोली लगने से सुशील सिंह अचेत होकर जमीन पर गिर पड़े। हमला करने के बाद अपराधी हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गये। मौके पर मौजूद लोग घायल सुशील सिंह को अस्पताल ले गये जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस मामल दर्ज कर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।