2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आए दिन हो रहीं यहां आपराधिक वारदातें, लेकिन पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही; शांति-प्रदर्शन करने वालों को ही बहला-फुसलाकर हटा रही

सपोटरा सहित कैलादेवी, कुडग़ांव की तिराहे पर जगह-जगह सिपाही तैनात हैं, लेकिन आरोपियों को नहीं पकड पाए...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

करौली

•

image

Vijay ram

•

Updated: 16 May 2018, 9:38 PM IST

firing

सपोटरा/गोठरा.
घर में घुसकर फायरिंग करने के आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं होने से आक्रोशित गज्जूपुरा के ग्रामीणों ने नारायणपुर टटवाडा सड़क मार्ग के तिराहे पर जाम लगा दिया।

वहीं ग्रामीणों की मांग पर दुकानदारों ने बाजार बंद रख आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग की।सुबह करीब साढ़े सात बजे से तीन घंटे तक जाम लगा रहा। सूचना पर मौके पर पहुंचे पुलिस प्रशासन ने आरोपितों को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। तहसीलदार बुद्धिप्रकाश मीणा ने लोगों से काफी देर तक समझाइश की। करौली पुलिस उपाधीक्षक ने गज्जूपुरा के ग्रामीणों से आरोपितों को गिरफ्तार करने के लिए ४ दिन की मोहलत मांगी। ग्रामीणों ने चार दिन की मोहलत देते हुए जाम हटा दिया। इस मोहलत में गिरफ्तारी नहीं होने पर पांचवे दिन फिर जाम लगाने की चेतावनी दी।

यह है मामला:
गज्जूपुरा के ग्रामीणों ने बताया ६ मई को धूलवास सड़क स्थित मकान में गज्जुपुरा निवासी शिवराज उर्फ काडू डडैला पर बूकना निवासी अज्जू उर्फ अजय पुत्र हरकेश मीना व डाबिर निवासी उमेश पुत्र प्रहलाद मीना ने सुबह ५.३० बजे कट्टे से फायरिंग कर घायल कर दिया। जिसका मामला सपोटरा थाने में दर्ज कराया गया। लेकिन पुलिस ने ९ दिन बाद भी दोनों आरोपितों को गिरफ्तार नहीं किया है।

दुकानदारों ने भी किया समर्थन
गज्जूपुरा गांव के ग्रामीण हंसराज मीना, किदोरी, रूपचंन्द मीना, उदय मीना आदि ने बताया कि आरोपितों को गिरफ्तार करने के लिए सपोटरा तहसीलदार, एसडीओ व थानाप्रभारी को लिखित में कई बार ज्ञापन सौंपा का चुका है, लेकिन आरोपित गिरफ्तार नहीं हो पाए हैं। इसके बाद जाम लगाने व बाजार बंद कराने का कदम उठाना पड़ा। बाजार बंद रखने में दुकानदारों ने ग्रामीणों का समर्थन किया।

दुकानदारों ने गज्जुपुरा गांव के ग्रामीणों के आह्वान बाजार बन्द रख आरोपितों को गिरफ्तार की मांग की। व्यापारी वर्ग भी ग्रामीणों के समर्थन में नजर आए। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में आए दिन आपराधिक वारदातें हो रही है, लेकिन पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही।

कई थानों की पुलिस रही मौजूद
सुरक्षा व्यवस्था के लिए मौके पर तहसीलदार, करौली पुलिस उपाधीक्षक सहित कई थानों की पुलिस मौजूद रही। सपोटरा सहित कैलादेवी, कुडग़ांव की तिराहे पर जगह-जगह तैनात रही। इस दौरान करौली, कुडग़ांव थानाप्रभारी दिनेश चन्द, सपोटरा कार्यवाहक थानाप्रभारी रामवीर सिंह जाप्ते के साथ मौजूद रहे।