
(पटना): बिहार की मुख्य विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल के दोनों मुख्य नेता तेजप्रताप यादव और उनके छोटे भाई तेजस्वी यादव राजनीति के मैदान में अपनी दमदार छवी बनाने में लगे है। जहां तेजप्रताप अपने पिता और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के नक्शे कदम पर चलने का प्रयास कर रहे है वहीें तेजस्वी यादव सत्ताधारी पार्टी जदयू को घेरने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे है। इन दोनों के हर प्रयास पर जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार भी तीखे कटाक्ष करने से पीछे नहीं हटते है। तेजप्रताप के रिक्शा चलाने पर नीरज कुमार ने उन्हें अपनी लग्जरी बाइक व आॅडी कार बेचने की हिदायत दी थी वहीं तेजस्वी यादव की साइकिल यात्रा वाली बात पर उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता को साइकिल पर न बिठाकर खुद सवेरे आठ बजे से शाम पांच बजे तक आराम से साइकिल चलाए, हमने राज्य में हर जगह अच्छी सड़कें बनवाई है जिनमे वैसे गड्ढें नहीं है जैसे लालू प्रसाद यादव के समय थे।
सरकार को घेरने के लिए करेगे साइकिल यात्रा
बता दें कि तेजस्वी यादव सरकार को घेरने के लिए साइकिल यात्रा निकालने वाले हैं। इसमे सभी विपक्षी पार्टियों ने उनका समर्थन भी किया। तेजस्वी ने समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव की तर्ज पर यह साइकिल यात्रा करने की योजना बनाई हैं। अभी तक इस यात्रा की तिथि तय नहीं की गई है।
साइकिल चलाते समय नहीं पडेगी लालटेन की जरूरत
इस साइकिल यात्रा के बारे में जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार से सवाल किया गया तो एक मीडिया हाउस से बात करते वक्त उन्होंने कहा कि तेजस्वी आराम से साइकिल चलाए क्योंकि हमने राज्य में बेहतर सड़कों का निमार्ण किया हैं। उन्होंने लालू प्रसाद यादव को आडे हाथ लेते हुए कहा कि लालू प्रसाद यादव के समय जैसे गड्ढे राज्य की किसी भी सड़क पर नहीं है और हर गांव में बिजली है। उन्होंने यह भी कहा कि रात के समय सड़कों पर इतनी रोशनी मिलेगी कि लालटेन की भी जरूरत नहीं पड़ेगी।
खुद चालए साइकिल नहीं तो...
इसी के साथ उन्होंने कहा कि तेजस्वी रात को साइकिल यात्रा करते हुए रात के अंधेरे में अपनी बेनामी संपत्ति की चौहद्यी देखेंगे। इसी के साथ उन्होंने कहा कि जब तेजस्वी खुद सवेरे आठ बजे से शाम पांच बजे तक साइकिल चलाएंगे तब जाकर लोग मानेंगे कि वह राजनीतिक कार्यकर्ता हैं नहीं तो लोगों को लगेगा कि उन्होंने अनुकंपा पर राजनीति में प्रवेश किया है।