पटना

नीतीश ने लिखा ​पीएम मोदी को पत्र, “स्वर्गीय राम मनोहर लोहिया” के सम्मान में की यह मांगे

नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से महान स्वतंत्रता सेनानी और समाजवादी नेता स्वर्गीय डॉ. राम मनोहर लोहिया को भारत रत्न देने की मांग की और...
2 min read
Apr 29, 2018
bihar cm nitish kumar
nitish kumar

(पटना): बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से महान स्वतंत्रता सेनानी और समाजवादी नेता स्वर्गीय डॉ. राम मनोहर लोहिया को भारत रत्न देने की मांग की। नीतीश ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर इस बात का अनुरोध किया की 12 अक्टूबर को लोहिया की पुण्यतिथि पर उन्हें देश के सर्वश्रेष्ठ सम्मान भारत रत्न से नवाजा जाए। साथ में इस पत्र में नीतीश ने लिखा की गोवा के हवाई अड्डे का नाम राम मनोहर लोहिया के नाम पर रखा जाए।

नीतीश ने अपने पत्र मेें लोहिया के बारे में जिक्र करते हुए लिखा कि स्व डॉ. राम मनोहर लोहिया एक समाजवादी नेता थे। जिन्होंने स्वतंत्रता आंदोेलनों में अपना महत्वपूर्ण योगदान निभाया। लोहिया ने संसद में नेहरू सरकार के खिलाफ पहला अविश्वास प्रस्ताव लाकर गैर कांग्रेसवाद की नींव रखी और गैर कांग्रेस दलों को एक साथ लेकर आए। तथा उनके प्रयासों देश में पहली बार कई राज्यों में गैरकांग्रेसी सरकार बनी।

देशहित में लोहिया द्धारा किए गए कार्यो का बखान करते हुए नीतीश ने लिखा कि लोहिया हमेशा महिलाओं के दरवाजा बंद कर शौच जाने की बात तत्कालीन सरकार के सामने रखते रहे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार नीतीश ने एक प्रसंग का जिक्र करते हुए लिखा कि नेहरू के प्रबल विरोधी लोहिया ने नेहरू को कहा कि यदि नेहरू पूरे देश में महिलाओं के लिए शौचालय बनवा दे तो वह नेअरू को विरोध करना बंद कर देंगे।

कौन थे स्वर्गीय डॉ. राम मनोहर लोहिया

राम मनोहर लोहिया एक प्रखर सामाजवादी राजनेता थे। जिन्हें भारतीय राजनीति में गैर- कांग्रेस वाद का प्रणेता कहा जाता है इन्हीं के प्रयासों से सभी गैर-कांग्रेसी दल एक छत्र के नीचे आए और 1967 में पहली बार कई राज्यों में गैरकांग्रेसी सरकार बनी। लोहिया एक स्वतंत्रता सेनानी थे जिन्होंने कई आंदोलनों में भाग लिया। लोहिया ने हिंदी भाषा को संबल प्रदान करने के लिए अंग्रेजी का बहिष्कार किया और 1961 में अंग्रेजी हटाओ आन्दोलन चालाया।

Published on:
29 Apr 2018 09:39 pm
Also Read
View All
प्रिंस से मिलने के बाद BJP पर बरसे तेजस्वी, बोले- वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, क्या यही है अमृतकाल?

‘BJP अपने 30 हजार करोड़ के पार्टी फंड से दे मदद, जनता के पैसे से चेहरा न चमकाए’, बिहार बाढ़ राहत पर बोले प्रशांत किशोर

अनंत सिंह-नीरज विवाद पर श्याम रजक बोले- पार्टी में बोलने की आजादी, लेकिन नीतीश का फैसला गीता-कुरान जैसा

Bihar MLC Election 2026: अनंत सिंह के वार पर नीरज कुमार का पलटवार, बोले- ‘डरने वाले नहीं’, MLC चुनाव से पहले JDU में बढ़ी तकरार

MLC चुनाव से पहले JDU में बढ़ी खटपट, अनंत सिंह बोले- नीरज कुमार को हराने में लगा देंगे पूरी ताकत, जमानत बचाना भी होगा मुश्किल