पटना

पटना में अपराधियों का कहर: घर में घुसकर सेवानिवृत्त जवान को मारी गोली, भोज खाकर लौट रहे कारोबारी की हत्या

पटना में अपराधियों का कहर बढ़ गया है। शनिवार को सेवानिवृत्त जवान के घर में घुसकर हत्या कर दी गई। रविवार की रात में अपराधियों ने जमीन का कारोबारी और आरजेडी नेता की गोलीमारकर हत्या कर दी। पुलिस फिलहाल सभी मामले की जांच कर रही है।

2 min read
Jun 23, 2025
जमीन कारोबारी की हत्या- फोटो- पत्रिका

पटना में अपराधियों का कहर जारी है। अपराधियों ने पिछले दो दिनों में दो बड़ी घटना को अंजाम दिया है। पटना पुलिस की जांच जारी है, लेकिन अपराधी फरार हैं। राजधानी पटना में बढ़ते अपराध पर अंकुश लगाने के लिए सरकार ने आकाश कुमार की जगह पुर्णिया के एसपी पटना का एसएसपी की कमान सौंपा। लेकिन नए एसएसपी के कमान संभालते ही अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री के घर के सामने लूटपाट में असफल होने पर गोलीबारी किया। अगले दिन सेवानिवृत्त जवान के घर में घुसकर उसकी हत्या कर दी गई। रविवार की रात में अपराधियों ने जमीन का कारोबारी और आरजेडी नेता की गोलीमारकर हत्या कर दी। पुलिस फिलहाल सभी मामले की जांच कर रही है। अपराधी अभी तक पुलिस की पकड़ से दूर हैं।

आरजेडी नेता की गोली मारकर हत्या

पटना के गौरीचक थाना क्षेत्र में रविवार की रात जमीन कारोबारी और आरजेडी नेता की अपराधियों ने गोलीमारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान हैंडल गांव के किसान अंजनी सिंह (45) के रूप में हुई है। अंजनी अपने रिश्तेदार के घर से श्राद्ध कर्म का भोज खाकर लौट रहा था। पहले घात लगाए अपराधियों ने अंजनी को गोलीमार कर फरार हो गए। आस पास के लोग अंजनी को अस्पताल लेकर जाते इससे पहले ही उसकी मौत हो गई। हत्या क्यों हुई, पटना पुलिस इस मामले पर फिलहाल कुछ भी बोलने से इंकार कर रही है। पुलिस का कहना है कि परिवार के लोगों से बातचीत के बाद ही हत्या के कारणों का पता चल पायेगा। गौरीचक थाना प्रभारी अरुण कुमार का कहना है कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है।

सेवानिवृत्त जवान को घर में घुसकर मुंह में मारी गोली

पटना के कंकड़बाग थाना क्षेत्र में शनिवार को सेवानिवृत्त जवान सूरज यादव को उसके भतीजे झुनझुन यादव ने घर में घुसकर हत्या कर दी। सूरज यादव को अपराधियों ने उसके मुंह और सिर में गोली मारी। हत्या का कारण परिवारिक विवाद बताया जा रहा है। आस पास के लोगों का कहना है कि अक्सर शराबबंदी वाले बिहार में नशे की हालत में झुनझुन लोगों के साथ मारपीट करता रहता है. इसकी सूचना भी हम लोगों ने कई बार पुलिस को दी थी। लेकिन, कंकड़बाग पुलिस ने इस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं की इसका ही यह परिणाम है कि झुनझुन ने अपने चाचा को घर में घुसकर हत्या कर दी। इस मामले में सिटी SP पूर्वी परिचय कुमार का कहना है कि सूरज यादव की हत्या उनके ही भतीजे सत्येंद्र यादव उर्फ झुनझुन यादव ने की है। झुनझुन ने घर में घुसकर अपने चाचा को गोली मारी है। दोनों के बीच हाल में कोई विवाद भी नहीं हुआ था। घटना के बाद से आरोपी फरार है। गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Published on:
23 Jun 2025 06:00 am
Also Read
View All

अगली खबर