2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नीतीश जी कानून बनाकर AK-47 वालों को छोड़ देते हैं, तेजस्वी यादव ने कहा बिहार में कानून नहीं अपराधियों का राज है

बिहार में विधान सभा चुनाव से पहले नीतीश सरकार के मंत्री के घर के सामने हुई फायरिंग पर तेजस्वी यादव ने सरकार पर हमला बोला है। तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश जी कानून बनाते हैं और AK-47 वालों को छोड़ देते हैं। अपराधियों का वे समर्थन करते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पटना

•

image

Rajesh Kumar Ojha

•

Updated: 19 Jun 2025, 8:36 PM IST

Tejashwi yadav

तेजस्वी यादव, फोटो- x/yadavtejashwi

Bihar Politics बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी और तेजस्वी यादव के घर के बाहर हुई फायरिंग पर तेजस्वी यादव गुरुवार को नीतीश कुमार हमला करते हुए कहा कि बिहार में कानू नहीं अपराधियों का राज है। सरकार का अपराधियों को समर्थन प्राप्त है। बिहार की नीतीश सरकार AK-47 वालों को कानून बनाकर छोड़ने का काम करती है।

बिहार में अपराधियों का राज

तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में अपराधियों का मनोबल इस प्रकार से बढ़ गया है कि वे अब वीवीआईपी इलाके में भी गोलीबारी करने लगे हैं। यह पहली घटना है, इससे पहले बिहार के वीवीआईपी इलाके में कोई भी फायरिंग करने का साहस नहीं किया था। लेकिन नीतीश सरकार में अपराधियों का मनोबल कुछ इस प्रकार से बढ़ गया है कि वे अब यहां भी फायरिंग करने लगे हैं। सरकार का बिहार में अब इकबाल खत्म हो गया है। आज की घटना इसकी एक बनागी है। तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि प्रशासन और सरकार में अराजकता फैल गई है।

तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि बिहार में अब कोई भी सुरक्षित नहीं है। कानून नहीं अपराधियों का राज है। सीएम नीतीश कुमार कानून बनाकर AK-47 वालों को जेल से छोड़ने का काम करते हैं। सरकार का अपराधियों को समर्थन प्राप्त है। प्रशासन और सरकार में अराजकता फैली हुई है। पत्रकारों से बात करते हुए तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि जिनके घर IPS अधिकारी AK-47 बरामद करते है, जो IAS की हत्या करते है वैसे दुर्दांत अपराधियों को नीतीश कुमार, जी स्वयं अपने अधीन विभाग के कानून में संशोधन कर जेल से बाहर निकलवाते है।

अनंत सिंह और आनंद मोहन पर साधा निशाना

AK-47 वालों कानून बनाकर नीतीश जी छोड़ देते हैं। तेजस्वी यादव ने यह कहकर बाहुबली पूर्व विधायक अनंत सिंह और पूर्व सांसद आनंद मोहन पर तंज कसा है। अनंत सिंह की पत्नी और आनंद मोहन के बेटे को आरजेडी ने 2020 के विधान सभा चुनाव में अपना प्रत्याशी बनाया था। दोनों चुनाव जीतने के बाद आरजेडी को छोड़कर जदयू में चले गए थे। तेजस्वी यादव गुरुवार बिना दोनों नेता काम लिए नीतीश सरकार पर हमला किया। पुलिस की छापेमारी में अनंत सिंह के घर से AK-47 मिला था जबकि आनंद मोहन पर AK-47 से आईएएस ऑफिसर की हत्या का आरोप है।

क्या है मामला

दरअसल, गुरुवार की सुबह में अपराधियों ने लूटपाट करने में असफल होने पर राहुल नामक एक व्यक्ति पर गोलीबारी करने के बाद फरार हो गए। अपराधियों ने इस घटना को मंत्री अशोक चौधरी के आवास के सामने दिया। अशोक चौधरी के घर के पास ही नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का आवास है, पटना हाई कोर्ट के जज का आवास है। वीवीआईपी क्षेत्र होने के कारण यहां पर बड़ी संख्या में पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। इसके बावजूद अपराधी लूट की घटना को अंजाम देने में असफल होने पर फायरिंग कर फरार हो गए। इस घटना के बाद से बिहार में सियासी पारा चढ़ गया है। तेजस्वी यादव लगातार नीतीश कुमार पर हमला कर रहे हैं।

ये भी पढें..Bihar News: पटना में अपराधियों का तांडव, मंत्री अशोक चौधरी के आवास के सामने ताबड़तोड़ फायरिंग