पटना

पटना गर्ल्स हॉस्टल कांड: DGP से मुलाकात के बाद फूटा परिजनों का गुस्सा, बोले– ‘सब बिके हुए हैं, सबको गड्डी मिला है…’

पटना गर्ल्स हॉस्टल में रहकर नीट की तैयारी करने वाली छात्रा के मौत मामले में पीड़िता के परिजन आज (30 जनवरी) बिहार के डीजीपी से मिली।

2 min read
Jan 30, 2026
AI जनरेटेड फोटो

पटना गर्ल्स हॉस्टल में रहकर नीट की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत के मामले में शुक्रवार को पीड़िता के परिजन बिहार के डीजीपी विनय कुमार से मिले। मुलाकात के बाद परिजनों ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस पूरे मामले की सच्चाई को दबाने में लगी है। 'सब बिके हुए हैं, सबको गड्डी मिल गया है...'

डीजीपी से मुलाकात के बाद बाहर निकली पीड़िता की मां, पिता और भाई ने कहा कि उन्हें अब पुलिस से कोई उम्मीद नहीं रह गई है। पीड़िता के भाई ने आरोप लगाया कि पुलिस का व्यवहार उनके साथ ऐसा है, जैसे वे ही इस मामले में अपराधी हों।

इससे पहले शुक्रवार (30 जनवरी) को डीजीपी विनय कुमार ने पटना गर्ल्स हॉस्टल कांड को लेकर पुलिस मुख्यालय में गठित एसआईटी के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक के बाद चित्रगुप्त नगर थाना प्रभारी भी डीजीपी से मिलने पहुंची।

सब बिके हुए हैं

पत्रकारों से बात करते हुए छात्रा की मां ने कहा कि “ सभी को नोटों की गड्डी मिल गया है। हम किसी को गड्डी नहीं दे पा रहे हैं, इसलिए मेरी बात कोई नहीं सुन रहा है। मैं अपनी बेटी को कोई न्याय नहीं दिलवा पा रही हूं। ” मां ने यह भी कहा कि डिप्टी CM सम्राट चौधरी हमें बुला रहे हैं, लेकिन उनसे मिलकर क्या होगा। हमें सिर्फ न्याय चाहिए और कुछ नहीं। पीड़िता के पिता ने कहा कि “हम यहां न्याय की उम्मीद लेकर आए थे, लेकिन सिर्फ यहां पर फालतू बातें हुईं। इंसाफ की कोई हमें उम्मीद मिलता नहीं दिख रहा।”

क्यों भड़के परिजन

पीड़िता के परिजनों ने कहा कि DGP ने मां से कहा कि मान लीजिए उसने सुसाइड किया है, उसके साथ रेप नहीं हुआ है।’ डीजीपी के इस बयान के बाद परिजन आक्रोशित हो गए। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि पुलिस शुरू से पूरे मामले को रफा दफा करने में लगी हुई है। आज तो हद हो गया। पुलिस के सबसे बड़े अधिकारी भी कह रहे हैं कि पीड़िता के साथ रेप नहीं हुआ, उसने सुसाइड किया है। पुलिस ऐसा कैसे कर रकती है।

कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग

पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की संदेहास्पद मौत मामले में शुक्रवार को पटना हाई कोर्ट के मोनिटरिंग में करवाने को लेकर एक जनहित याचिका सुषमा कुमारी द्वारा दायर की गई है। अधिवक्ता अलका वर्मा ने याचिका दायर किया है। जनहित याचिका से मांग की गयी है कि ये मामला एक लड़की के असामयिक और संदिग्ध मौत से जुड़ा है। इसलिए पटना हाईकोर्ट को इस मामलें में हस्तक्षेप कर पूरे मामले की अपनी निगरानी में जांच करवानी चाहिए।

Updated on:
30 Jan 2026 07:02 pm
Published on:
30 Jan 2026 05:25 pm
Also Read
View All

अगली खबर