पटना के मरीन ड्राइव पर पुलिस मुठभेड़ में एक कुख्यात अपराधी अमित जख्मी हो गया है। इलाज के लिए उसे पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है।
पटना के मरीन ड्राइव पर आज (रविवार 01 मार्च) सुबह-सुबह अपराधी और पुलिस के बीच हुए एनकाउंटर में शार्प शूटर अमित जख्मी हो गया है। अमित के पैर में गोली लगी है। जख्मी अपराधी को पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। अमित वैशाली का रहने वाला है। अमित का लंबा चौड़ा आपराधिक इतिहास है। घटनास्थल से पुलिस को पिस्टल मिला है। पुलिस घटनास्थल को बैरिकेड कर अपनी जांच शुरू कर दी है।
पुलिस सूत्रों का कहना है कि अमित पटना में एक बड़ी आपराधिक साजिश को अंजाम देने पहुंचा था। लेकिन, इसकी सूचना मिल गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसके मंसूबे को नाकाम कर दिया। पुलिस सूत्रों का कहना है कि पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जेल में बंद कुख्यात अपराधी सुबोध सिंह ने पटना के बेऊर जेल में बंद रौशन उर्फ तात्या की हत्या करने के लिए अमित को सुपारी दिया था। अमित इस घटना को अंजाम देने के लिए अपनी पूरी तैयारी भी कर लिया था। सूत्रों के अनुसार रौशन को कोर्ट पेशी के दौरान मरीन ड्राइव पर हत्या करने की साजिश रची थी। लेकिन, घटना से पहले ही पुलिस को इसकी सूचना मिल गई और पुलिस ने घेराबंदी कर अमित को गिरफ्तार कर ली।
पुलिस ने अमित को घेराबंदी कर उसको जब मरीन ड्राइव पर गिरफ्तार करने के लिए पहुंची तो अमित ने पुलिस पर फायरिंग कर दिया। जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाया। जिसमें अमित जख्मी हो गया। अमित के पैर में गोली लगी है। अमित उर्फ नीतीश मूल रूप से वैशाली का रहने वाला है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में पूछताछ जारी है और जल्द ही पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा।
पटना सिविल कोर्ट में 27 जनवरी 2026 की सुबह पिस्टल लेकर घुसने के दौरान एक अपराधी पीयूष गिरफ्तार हो गया था। जबकि उसका एक साथी कोर्ट परिसर में प्रवेश करने में सफल रहा था। पीयूष ने पुलिस को बताया था कि हम लोगों को वैशाली का रहने वाला अमित अपना मोटरसाइकिल से यहां पर लाया था। अमित कोर्ट में एक बड़ी घटना को अंजाम देने वाला है। पुलिस ने उक्त सूचना के बाद कोर्ट परिसर में अपनी सुरक्षा बढ़ा दी थी। इधर, अमित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दिया। लेकिन, वह बार बार पुलिस को चकमा देकर फरार हो जाया करता था। आज (रविवार) पुलिस को गुप्त सूचना मिली की अमित मरीन ड्राइव से होकर वह पटना से कहीं भागने का प्रयास कर रहा है। पुलिस ने इसको लेकर अपना जाल फैला दिया। इसी क्रम में पुलिस ने जब अमित को रोका तो उसने पुलिस पर फायरिंग कर फरार होने का प्रयास किया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में वह जख्मी हो गया।