पटना

पटना शंभू गर्ल्स हॉस्टल: किसे बचा रही पटना पुलिस? नेताओं के बच्चों और पदाधिकारियों की क्यों हो रही चर्चा

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में नीट छात्रा की मौत मामले में सांसद पप्पू यादव गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस सीनियर नेताओं के बच्चे और सीनियर अधिकारियों को बचा रही है।
2 min read
Jan 28, 2026
Feature image
फोटो AI जनरेटेड

पटना शंभू गर्ल्स हॉस्टल में रहकर नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत मामले में बुधवार को पप्पू यादव ने दिल्ली संसद भवन परिसर में प्रदर्शन किया। पप्पू यादव ने रेप-मौत मामले एसआईटी और सीआईडी पर बड़ी मछलियों को बचाने का आरोप लगाते हुए कहा कि पूरे मामले की जांच सीबीआई से करवाया जाए। उन्होंने कहा कि गर्ल्स हॉस्टल से सेक्स रैकेट संचालन का मामला सामने आ रहा है। लेकिन पुलिस ने इस मामले को क्यों नहीं इस एंगल से जांच कर रही है। उन्होंन हॉस्टल संचालिका से पूछताछ कर छोड़ने मामले की चर्चा करते हुए कहा कि इससे साफ हैं पुलिस इस पूरे मामले में संलिप्त है। उन्होंने आरोप लगाया कि गर्ल्स हॉस्टल से संचालित होने वाले सेक्स रैकेट को चित्रगुप्त नगर थाना को संरक्षण प्राप्त है।

डॉक्टर से पूछताछ क्यों नहीं?

पप्पू यादव ने पटना पुलिस पर बड़े नेताओं के परिवार, बच्चे और पदाधिकारियों को बचाने का आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस ने पहले बलात्कार को डायवर्ट किया गया। अब पुलिस डॉक्टर को बचा रही है। इस मामले में मुख्य आरोपी को छोड़कर पुलिस सबसे पूछताछ कर रही है। पुलिस को डॉक्टर से पूछताछ करना चाहिए था , लेकिन ऐसा नहीं कर पीड़िता के परिवार को तंग किया जा रहा है।

सेक्स रैकेट के मामले लगातार आ रहे

पप्पू यादव ने एसआईटी और सीआईडी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि दोनों मिलकर बड़ी मछली को बचाने की तैयारी कर रही हैं। उनको बचाने के लिए ही पूरे मामले की लीपापोती की जा रही है। उन्होंने दावा किया कि इस मामले की ठीक से जांच हो गई तो गर्ल्स हॉस्टल में डॉक्टर और थाना के सांठगंठ का भी खुलासा हो जायेगा। इसकी वजह से पुलिस पूरे मामले को रफा दफा करने में लगी है।

छह को घटना, नौ को एफआईआर क्यों

पप्पू यादव ने पूछा कि छह को घटना हुई तो नौ को क्यों एफआईआर दर्ज हुए? घटना के 20 दिन तो हो गए। लेकिन, अभी पुलिस की गिरफ्त से अफराधी फरार हैं। पुलिस कैसे जांच कर रही है। पहले कहा बच्चियों के साथ बलात्कार नहीं हुआ, ज्यादा नींद की गोली खाने से मौत हो गई है। रेप का मामला सामने आने पर कपड़े साफ कर दिए गए, फोन हटा दिए गए, क्यों? पीएमसीएच के डॉक्टर ने जब रिपोर्ट दी तो उस पर दबाव बनाया गया। वे नहीं माने तो पूरे केस को डायवर्ट कर दिया गया। डॉक्टर सतीश, डॉक्टर सदानंद, डॉक्टर अभिषेक.. से पुलिस क्यों नहीं पूछताछ कर रही है।

Updated on:
28 Jan 2026 05:46 pm
Published on:
28 Jan 2026 05:46 pm