पटना

रात के अंधेरे में किसी और के घर में घुसा युवक, मोहल्ले वालों ने पेड़ से बांधकर कर दी पिटाई

रात के अंधेरे में जब युवक घर में घुसा तो उसे लेने के देने पड गए...
2 min read
• •
Updated: 15 Sep 2018, 3:23 PM IST
file photo
file photo

(बिहारशरीफ): बिहारशरीफ में एक युवक को बिना बताए किसी ओर के घर में घुसना बहुत भारी पड गया। रात के अंधेरे में जब युवक घर में घुसा तो उसे लेने के देने पड गए। घर के लोगों के साथ ही मोहल्ले वालों ने युवक को पकडकर पेड से बांध दिया और जमकर पिटाई की। इस घटना में युवक बुरी तरह से घायल हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को लोगों से चंगुल से मुक्त करवाया।

घर में घुसते ही हुई जाग

यह घटना बिहारशरीफ के छोटी पहाड़ी मोहल्ले की है। मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार देर रात एक युवक यहां पर बिना बुलाए किसी के घर में घुस गया। युवक के घर में प्रवेश करते ही सो रहे सभी सदस्य जाग गए। रात के अंधेरे में अंजान व्यक्ति को घर में घुसता देख सभी तुरंत एक्टिव मोड में आ गए।


मोहल्ले वालों ने भी किए हाथ साफ

परिवार के सदस्य युवक को पकड़कर बाहर ले गए। शोर शराबे के कारण मोहल्ले के सभी लोग जाग गए। सभी ने युवक को पेड से बांधकर उसकी पिटाई कर दी। इस मारपीट के कारण युवक को कई गंभीर चोटें भी आई। पिटाई में वह बुरी तरह जख्मी हो गया।


दो थानों की पुलिस ने पहुंचकर छुडाया

मामले की सूचना पाकर सोहसराय और लहेरी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के आने के बाद भी लोग युवक पर हाथ साफ करते दिखाई दिए। पुलिस ने समझाइश कर युवक को लोगों के चंगुल से छुडाया।


मकान मालिक ने समझा चोर, और कर दी धुनाई

घटना का शिकार हुए युवक का कहना है कि वह बढ़ई मिस्त्री है और गलती से घर में घुस गया था। घर के मालिक ने चोरी की मंशा से घर में घुसने के आरोप में थाने में उसके विरुद्ध मामला दर्ज कराया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि लोगों ने पिटाई की है। मामले की छानबीन चल रही है।

Published on:
Also Read
View All
बिहार: सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन, एक साथ 15 अधिकारियों पर कार्रवाई के आदेश

महाराष्ट्र से गिरफ्तार 13 लाख के इनामी माओवादी की निशानदेही पर झारखंड के जंगल से राइफल और कारतूस बरामद

तेजस्वी यादव का PM मोदी पर साधा निशाना, बोले- बेरोजगारी और महंगाई पर बात क्यों नहीं करते? बिहार में कारखाने क्यों नहीं लगाए

अनंत सिंह की बेटी की शादी में शामिल होंगे नीतीश कुमार और लालू यादव? विधायक बोले- शादी में सत्ता पक्ष-विपक्ष नहीं होता

बिहार विधानसभा का शीतकालीन सत्र 30 नवंबर से, पहली बार सदन में दिखेंगे प्रशांत किशोर; सरकार को घेरने की होगी चुनौती