पटना

बांकीपुर से लड़ेंगे या नहीं? PK ने फिर टाला सवाल, सरकार और आवास विवाद पर साधा निशाना

बांकीपुर विधानसभा सीट पिछले तीन दशकों से भाजपा के कब्जे में रही है और अधिकतर समय यह सीट नितिन नवीन तथा उनके परिवार के पास रही है। उनके राज्यसभा सांसद बनने के बाद यह सीट खाली हो गई है, जिस पर अब उपचुनाव होना है।
2 min read
• •
Jun 02, 2026
prashant kishor on voters of bjp in bihar
जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में प्रशांत किशोर के खुद चुनाव लड़ने को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि यह फैसला पार्टी को करना है। उन्होंने कहा कि साफ शब्दों में कहा जा सकता है कि बांकीपुर का चुनाव जीतने के लिए जन सुराज पार्टी को जो भी करना पड़ेगा, वह किया जाएगा।

प्रशांत किशोर ने यह भी स्पष्ट किया कि जन सुराज पार्टी इस सीट पर पूरी ताकत से चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कांग्रेस और आरजेडी का जिक्र करते हुए कहा कि दोनों दल लंबे समय से यहां चुनाव लड़ते आ रहे हैं, लेकिन अब तक भाजपा को पराजित नहीं कर सके हैं, इसलिए इस बार जन सुराज इस सीट से चुनाव मैदान में उतरेगी। सूत्रों के अनुसार, प्रशांत किशोर कांग्रेस और आरजेडी के समर्थन का इंतजार कर रहे हैं।

बांकीपुर सीट पर PK का सस्पेंस

बांकीपुर सीट पिछले तीन दशकों में हुए नौ विधानसभा चुनावों में भाजपा के कब्जे में रही है। अधिकतर समय यह सीट भाजपा के वरिष्ठ नेता नितिन नवीन और उनके परिवार के पास रही है। हालांकि, नितिन नवीन के राज्यसभा सांसद बनने के बाद यह सीट खाली हो गई है और अब यहां उपचुनाव होना है।

इसको लेकर प्रशांत किशोर लगातार दावा कर रहे हैं कि जन सुराज पार्टी बांकीपुर में पूरी ताकत से चुनाव लड़ेगी, लेकिन उनके खुद चुनाव लड़ने को लेकर सवालों का वे बार-बार सीधा जवाब देने से बचते रहे हैं। इससे पहले करगहर और राघोपुर सीट से भी उनके चुनाव लड़ने की चर्चा रही थी, लेकिन प्रशांत किशोर ने विधानसभा चुनाव नहीं लड़ा था।

बंगला विवाद पर PK का तंज

हालांकि, राबड़ी देवी के बंगले को लेकर चल रहे विवाद पर सीएम सम्राट चौधरी पर तंज कसते हुए उन्होंने सवाल उठाया कि डिप्टी सीएम के आवास को सीएम आवास में क्यों मिलाया गया। उन्होंने कहा कि 1 अणे मार्ग पहले से ही 8 एकड़ में फैला हुआ है। इसके बावजूद, मुख्यमंत्री बनने के बाद सम्राट चौधरी ने डिप्टी सीएम के 5-6 एकड़ वाले बंगले को भी उसमें शामिल कर लिया। राबड़ी देवी के आवास से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि यह मामला सरकार और राबड़ी देवी के बीच का है।

Updated on:
02 Jun 2026 10:32 pm
Published on:
02 Jun 2026 10:00 pm
Also Read
View All
पटना में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का आक्रोश मार्च, तेजस्वी यादव को SDPO की गाड़ी में ले गई पुलिस

RJD के ब्लॉक प्रदर्शन पर JDU महासचिव का तंज, बोले- मोटे होते जा रहे हैं तेजस्वी, पैदल घूमेंगे तो चर्बी मिटेगी

प्रशांत किशोर का बड़ा दावा- बांकीपुर से शुरू बदलाव का दौर रुकेगा नहीं, शिक्षकों-युवाओं से किए बड़े वादे

रोहिणी आचार्य-साधु यादव मुलाकात पर रामकृपाल यादव बोले- मामा ने बेटी की तरह पाला है, लंबे समय बाद लौटी हैं तो क्यों न मिलें?

विपक्ष के मार्च पर BJP का तंज, मृत्युंजय तिवारी बोले- सत्ता के लिए मछली की तरह तड़प रहे, 25 साल सड़क पर ही रहेंगे