18 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

RJD प्रमुख लालू प्रसाद यादव को ले जाया जाएगा AIIMS, बेटी मिशा भारती ने दी जानकारी

RJD प्रमुख लालू प्रसाद यादव की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें पटना के IGIMS में भर्ती कराया गया। लालू की सेहत पर जानकारी देते हुए उनकी बेटी मिशा भारती ने बताया कि शनिवार को बेहतर इलाज के लिए उन्हें AIIMS दिल्ली ले जाया जाएगा।
2 min read
Google source verification

पटना

image

Himadri Joshi

Jul 18, 2026

Lalu Prasad Yadav

लालू प्रसाद यादव (फोटो- पीटीआई)

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के प्रमुख लालू प्रसाद यादव की तबीयत शुक्रवार शाम अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें पटना के इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (IGIMS) में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद उनकी स्थिति को स्थिर बताया। उनकी बड़ी बेटी और RJD सांसद मिशा भारती ने जानकारी दी कि बेहतर इलाज और नियमित मेडिकल देखभाल के लिए उन्हें शनिवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) दिल्ली ले जाया जाएगा। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

ब्लड प्रेशर में उतार चढाव के बाद अस्पताल पहुंचे लालू यादव

शुक्रवार शाम लालू प्रसाद यादव को चक्कर आने और ब्लड प्रेशर में उतार चढाव की शिकायत हुई। इसके बाद उन्हें तुरंत पटना के इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (IGIMS) ले जाया गया। अस्पताल में उनकी आंखों की जांच नेत्र विभाग के प्रमुख डॉ. विभूति प्रसन्न सिन्हा ने की। इसके अलावा उनका ईसीजी भी किया गया। करीब दो घंटे तक डॉक्टरों की निगरानी में रखने के बाद उनकी हालत सामान्य होने पर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

मिशा भारती ने दी सेहत की जानकारी

अस्पताल के बाहर मीडिया से बात करते हुए मिशा भारती ने बताया कि लालू प्रसाद यादव की हालत फिलहाल स्थिर है। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों ने शुरुआती जांच पूरी कर ली है और आगे के इलाज के लिए उन्हें शनिवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) दिल्ली ले जाया जाएगा। लालू यादव का इलाज पहले से ही AIIMS दिल्ली में चल रहा है, इसलिए आगे की मेडिकल जांच और इलाज वहीं किया जाएगा।

पहले भी करवा चुके हैं नियमित इलाज और जांच

लालू प्रसाद यादव पिछले कुछ वर्षों से कई स्वास्थ्य समस्याओं का सामना कर रहे हैं। मई में वह किडनी ट्रांसप्लांट के बाद नियमित जांच के लिए सिंगापुर गए थे। उनके बेटे तेजस्वी यादव ने बताया था कि डॉक्टरों ने हर तीन महीने में जांच कराने की सलाह दी थी, लेकिन कुछ समय तक यह संभव नहीं हो पाया। इसके अलावा दिसंबर 2025 में दिल्ली के एक निजी नेत्र अस्पताल में उनकी मोतियाबिंद और रेटिना की सफल सर्जरी भी हुई थी। डॉक्टरों ने तब उन्हें नियमित फॉलोअप और आराम की सलाह दी थी। अब उनकी सेहत को देखते हुए AIIMS दिल्ली में आगे की जांच और इलाज किया जाएगा।