
केतन अग्रवाल-सिया गोयल केस पर बोलीं काजल अग्रवाल (फोटो सोर्स- Twitter/@LoyleRohitFan)
Ketan Agarwal-Siya Goyal Case: केतन अग्रवाल और सिया गोयल केस को लेकर आए दिन चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ अब अभिनेत्री काजल अग्रवाल ने इस मामले पर अपनी राय दी है। देशभर में बढ़ रहे मामलों को लेकर काजल से जब सवाल किया गया कि क्या उन्हें डर लगता है तो उन्होंने क्या कुछ कहा है, चलिए जानते हैं।
अभिनेत्री काजल अग्रवाल ने हाल ही में सिया-केतन हत्याकांड और महिलाओं से जुड़े दूसरे मामलों पर अपनी चिंता जाहिर करते हुए कहा कि ऐसी खबरें पढ़ने के बाद उनकी कई रातों की नींद उड़ गई है। उन्होंने बताया कि इन घटनाओं ने उन्हें अंदर तक झकझोर दिया, जिसके बाद उन्होंने इस तरह की खबरें पढ़ना ही बंद कर दिया। शुभांकर मिश्रा से बात करते हुए काजल ने अपनी बात कही।
काजल ने कहा कि एक मां होने के नाते उन्हें अपने बेटे के भविष्य की चिंता सताती है। उनका मानना है कि जिस तरह बेटियों की सुरक्षा को लेकर चिंता होती है, उसी तरह बेटों के भविष्य और सुरक्षा को लेकर भी समाज को गंभीरता से सोचना चाहिए।
अभिनेत्री काजल अग्रवाल ने कहा, 'मैंने आज तक किसी भी फिल्म में बिकिनी सीन नहीं किया है। मैंने कई फिल्मों को सिर्फ इसलिए ठुकरा दिया क्योंकि उनमें कुछ ऐसे दृश्य थे जिन्हें मैं करना नहीं चाहती थी। मेरी कुछ निजी सीमाएं हैं, जिनसे मैं कभी समझौता नहीं करती। अब जब मैं मां बन चुकी हूं, तो मेरी कोशिश है कि भविष्य में मेरा बच्चा जब मेरी फिल्में देखे तो उसे सहज महसूस हो। मैं बस इतना चाहती हूं कि मेरा बेटा मेरी फिल्मों को गर्व के साथ देखे।'
पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड ने पूरे देश का ध्यान अपनी ओर खींचा है। शुरुआत में यह मामला एक हादसा माना गया था, लेकिन पुलिस जांच आगे बढ़ने पर इसमें हत्या की साजिश का एंगल सामने आया। जांच एजेंसियों का दावा है कि केतन की मंगेतर सिया गोयल और उसके कथित करीबी चेतन चौधरी ने मिलकर इस वारदात की योजना बनाई थी।
पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया है और उनके खिलाफ हत्या समेत कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है। हालांकि, दोनों आरोपियों ने अपने ऊपर लगे आरोपों से इनकार किया है और मामला फिलहाल अदालत में विचाराधीन है। इस केस को लेकर लगातार नए दावे और खुलासे सामने आ रहे हैं, जिसकी वजह से ये देश के सबसे चर्चित आपराधिक मामलों में शामिल हो गया है।
Updated on:
18 Jul 2026 12:26 pm
Published on:
18 Jul 2026 12:26 pm
