18 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बिहार में सीएम सम्राट चौधरी की पत्नी के प्रोटोकॉल पर बवाल, शक्ति यादव ने पूछा- किस हैसियत से SP दे रहे हैं सलामी?

Samrat Choudhary: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की पत्नी को मिले कथित प्रोटोकॉल और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर RJD ने सवाल उठाए हैं। राजद ने पूछा कि किस नियम के तहत उन्हें सरकारी प्रोटोकॉल और अधिकारियों की मौजूदगी मिल रही है।
2 min read
Google source verification

पटना

image

Anand Shekhar

Jul 18, 2026

bihar cm samrat Choudhary

बिहार के सीएम सम्राट चौधरी और उनकी पत्नी (फ़ोटो- dr. prem kumar facebook )

Samrat Choudhary: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की पत्नी कुमारी ममता के काफिले और सुरक्षा के बंदोबस्त को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने राज्य सरकार पर निशाना साधा है। RJD के मुख्य प्रवक्ता और तेजस्वी यादव के करीबी शक्ति सिंह यादव ने आरोप लगाया कि बिहार में सत्ता का एक अजीब और असंवैधानिक खेल चल रहा है, जहां पूरी सरकारी मशीनरी एक ऐसी महिला के सम्मान में झुकी हुई है जिसके पास कोई संवैधानिक पद नहीं है।

किस हैसियत से एसपी दे रहे सलामी - शक्ति सिंह यादव

विपक्ष ने डिप्टी CM सम्राट चौधरी की पत्नी कुमारी ममता के मुंगेर और अन्य इलाकों के दौरों पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने पूछा है कि किस नियम के तहत जिले के पुलिस अधीक्षक (SP) और सुरक्षा बलों की बड़ी टुकड़ियां ऐसे व्यक्ति के साथ जा रही हैं जिसके पास कोई संवैधानिक पद नहीं है।

शक्ति सिंह यादव ने कहा कि बिहार में राजशाही जैसी स्थिति पैदा हो गई है। उन्होंने बताया कि जब भी मुख्यमंत्री की पत्नी शाही अंदाज वाले बड़े काफिले के साथ बाहर निकलती हैं, तो SP से लेकर निचले स्तर तक के बड़े अधिकारी तैनात किए जाते हैं। वह सरकारी विभागों और शिक्षण संस्थानों का औपचारिक निरीक्षण भी कर रही हैं। शक्ति यादव ने सवाल किया कि क्या गृह विभाग और सामान्य प्रशासन विभाग ने मुख्यमंत्री की पत्नी के लिए कोई विशेष अधिसूचना या 'Z+' प्रोटोकॉल जारी किया गया है? या फिर पूरे राज्य की गवर्नेंस को ही परिवार को आउटसोर्स कर दिया गया है?

दोहरा मापदंड अपनाने का आरोप

RJD प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि एक तरफ सरकार राजनीतिक बदले की भावना से काम कर रही है, तो दूसरी तरफ अपने परिवार के लिए नियमों की धज्जियां उड़ा रही है। उन्होंने कहा कि कहा कि एक तरफ बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव, पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती राबड़ी देवी, पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और समूचे विपक्ष के प्रमुख नेताओं की सुरक्षा में जानबूझकर और योजनाबद्ध तरीके से कटौती की जा रही है।

दूसरी ओर, सीएम के परिवार के सदस्यों के लिए पूरी सरकारी फोर्स तैनात कर दी गई है। तंज कसते हुए शक्ति सिंह यादव ने पूछा कि क्या अब CM के पूरे परिवार और रिश्तेदारों के लिए अलग-अलग आवास तय किए जाएंगे और क्या उन्हें सरकारी खर्चे पर VVIP सुरक्षा दी जाएगी।

NDA सहयोगियों पर भी बोला हमला

शक्ति सिंह यादव ने एनडीए के सहयोगी दलों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जनता दल (यूनाइटेड), लोक जनशक्ति पार्टी (राविलास), जीतन राम मांझी की HAM और उपेंद्र कुशवाहा इस मनमाने रवैये पर इतनी गहरी चुप्पी क्यों साधे हुए हैं? उन्हें बिहार की जनता को यह बताना चाहिए कि जो पार्टियां कुछ समय पहले तक पारदर्शिता और सुशासन की बात करती थीं, वे अब मुख्यमंत्री के परिवार की इस अघोषित किचन कैबिनेट पर पूरी तरह चुप क्यों हैं?

RJD ने सरकार से पूछे सवाल

इससे पहले, राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने अपने आधिकारिक हैंडल से मुख्यमंत्री की पत्नी के काफिले की वीडियो शेयर की थीं और सरकार से पांच सीधे सवाल पूछे थे।

  • मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की पत्नी किस संवैधानिक पद पर हैं?
  • सीएम की पत्नी को राज्य के खजाने (टैक्स देने वालों के पैसे) से हाई-लेवल सुरक्षा और गाड़ियों का काफिला क्यों दिया जा रहा है?
  • किस कानूनी अधिकार के तहत वह सरकारी और शैक्षणिक संस्थानों का निरीक्षण कर रही हैं और अधिकारियों को निर्देश दे रही हैं?
  • क्या बिहार सरकार ने अपने काम और प्रशासनिक ज़िम्मेदारियां अपने परिवार के सदस्यों को सौंप दी हैं?
  • क्या पर्दे के पीछे से काम करने वाली कोई 'किचन कैबिनेट' चुनी हुई सरकार के बजाय बिहार में समानांतर प्रशासन चला रही है?