पटना

Amrit Bharat Trains: बिहार को मिली 4 नई अमृत भारत ट्रेनें, बिहार से यूपी और दिल्ली का सफर हुआ आसान

Amrit Bharat Trains पीएम मोदी शुक्रवार को बिहार को चार नई अमृत भारत ट्रेन का सौगात दिया। इससे बिहार से दिल्ली और यूपी के लखनऊ तक का सफर आसान हो जायेगा।
2 min read
• •
Updated: 18 Jul 2025, 1:07 PM IST
Amrit Bharat train
Representative image of Amrit Bharat Train. Photo – Railway social media page.

Amrit Bharat Trains बिहार विधानसभा चुनाव के पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर शुक्रवार को मोतिहारी का दौरा पर पहुंचे। पीएम मोदी मोतिहारी से राज्य को करीब 7 हजार करोड़ की परियोजनाओं की सौगात दिया। पीएम मोदी ने मोतिहारी से 4 अमृत भारत ट्रेनों को भी ऑनलाइन हरी झंडी दिखाया। ये ट्रेनें पटना-नई दिल्ली, मोतिहारी-आनंद विहार, दरभंगा -गोमती नगर (लखनऊ) और भागलपुर-गोमतीनगर (लखनऊ) पर चलेंगी। इससे यूपी-बिहार और दिल्ली के आम रेलयात्रियों को लाभ मिलेगा।

पटना से नई दिल्ली ट्रेन

रेलवे के अनुसार राजेंद्र नगर-नई दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन पटना के राजेंद्र नगर से दोपहर 11.45 बजे चलेगी और अगले दिन सुबह नई दिल्ली पहुंचेगी। ये ट्रेन पटना जंक्शन, दानापुर, आरा, बक्सर, दीनदयाल उपाध्याय, सूबेदारगंज, गोविंदपुरी, गाजियाबाद होते हुए नई दिल्ली पहुंचेगी। इन रेलवे स्टेशनों पर 5 से 10 मिनट तक ट्रेन का स्टॉपेज होगा। ट्रेन आरा स्टेशन पर 13.15, बक्सर में 14.10 बजे, डीडीयू में 15.40 बजे, सूबेदारगंज में 18.15 बजे, गोविंदपुरी रेलवे स्टेशन रात 20.50 बजे और गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर 2.40 बजे पहुंच जाएगी।

भागलपुर से लखनऊ ट्रेन

बिहार के भागलपुर से लखनऊ के गोमतीनगर रेलवे स्टेशन नई अमृत भारत एक्सप्रेस चलेगी। भागलपुर गोमतीनगर 13435/13436 अमृत भारत एक्सप्रेस साप्ताहिक ट्रेन चलेगी। ये ट्रेन भागलपुर रेलवे स्टेशन से 11.45 बजे रवाना होगा और अगले दिन सुबह 8.30 बजे गोमतीनगर रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। ये ट्रेन भागलपुर से सुल्तानगंज, जमालपुर, किऊल, शेखपुर रेलवे स्टेशन ,नवादा रेलवे स्टेशन, तिलैया रेलवे स्टेशन, मानपुर स्टेशन, गया रेलवे स्टेशन, देहरी सोन, सासाराम, भभुआ रोड रेलवे स्टेशन, दीन दयाल उपाध्याय, वाराणसी रेलवे स्टेशन, जौनपुर, अयोध्याधाम, अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन, फिर गोमती नगर रेलवे स्टेशन पहुंचेगी.

दरभंगा से गोमतीनगर नई अमृत भारत एक्सप्रेस

बिहार के दरभंगा से यूपी के लखनऊ के लिए भी नई अमृत भारत एक्सप्रेस चलेगी। ये गाड़ी दरभंगा से लखनऊ के गोमतीनगर रेलवे स्टेशन तक चलेगी। यह ट्रेन दरभंगा से 11.45 बजे रवाना होगा और अगले दिन 04.05 बजे गोमतीनगर स्टेशन पहुंचेगी। यह ट्रेन दरभंगा से चलने के बाद कमतौल, जनकपुर, सीतामढ़ी, बरगेनिया, घोड़ासाहन, रक्सौल, सिकटा, हरिनगर, बगहा स्टेशन, पनिअहवा, कपटगंज रेलवे स्टेशन, गोरखपुर रेलवे स्टेशन, बस्ती, मनकापुर, अयोध्या से गोमतीनगर रेलवे स्टेशन तक चलेगी.

मोतिहारी से आनंद विहार चलेगी नई ट्रेन

बापूधाम मोतिहारी से आनंद विहार तक भी अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलेगी। ये ट्रेन मोतिहारी से 11.45 बजे खुलेगी. फिर सगौली, बेतिया, नरकटियागंज, हरिनगर, बगहा, सिसबा बाजार, कप्तानगंज, गोरखपुर, बस्ती, मनकापुर रेलवे स्टेशन, गोंडा स्टेशन, लखनऊ रेलवे स्टेशन, बरेली, मुरादाबाद एवं गाजियाबाद स्टेशनों पर ठहराव के साथ अगले दिन 10 बजे आनंद विहार पहुंचेगी।

Updated on:
18 Jul 2025, 1:07 PM IST
Published on: