पटना

कैमूर:लड़की से छेड़खानी कर वीडियो वायरल करने वाले दो युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बिहार में लड़कियों से छेड़खानी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे है

2 min read
Jun 05, 2018
symbolic photo

(कैमूर): बिहार में लड़कियों से छेड़खानी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे है। बदमाश इतने बेखौफ हो गए है कि छेड़खानी कर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर रहे है। कैमूर से एक ऐसा ही वीडियो वायरल हुआ। जीसमे बदमाश लड़की से छेड़खानी करते दिखाई दे रहे है। इसी बीच पीड़िता बदमाशों से छोड़ देने की गुहार लगा रही है। बदमाशों के कानों पर जू तक नहीं रैंग रही है। यह वीडियो सामने आने पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि पुलिस ने सभी आरोपियों की पहचान कर ली है। और दो आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार 29 मई को एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया जिसमे आधा दर्जन के करीब बदमाश एक लड़की से छेड़छाड़ करते दिखाई दे रहे है। यह वीडियो कैमूर के आसपास का बताया जा रहा है। लड़की अपने मित्र के साथ गुजर रही होती है तभी बदमाशों का समूह वहां आकर उसके साथ छेड़खानी करने लगता है। इस बीच लड़की और उसका साथी बदमाशों से छोड़ देने की गुहार लगाते हैं इसका बदमाशों पर कोई असर नहीं पड़ता। एक युवक इस सारी घटना को कैमरे में कैद कर रहा होता है।


पुलिस को जब इस वीडियो की जानकारी मिली तो कैमूर के एसपी की ओर से इस वीडियो की जांच करने के लिए एक टीम का गठन किया गया। वीडियो की जांच करने के बाद पुलिस का कहना है कि सभी छ आरोपियों की पहचान कर ली गई है। और दो आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।

पहले भी सामने आ चुके है ऐसे वीडियो

यह पहली बार नहीं है जब किसी लड़की से छेड़खानी कर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया गया हो। इससे पहले जहानाबाद और गया से भी ऐसे वीडियो सामने आए थे। जहानाबाद में लगभग छ से सात बदमाशों के समूह ने राह चलती नाबालिग लड़की को रोककर उसके साथ छेड़खानी की और इस घटना वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। यह वीडियो सामने आने पर पुलिस ने स्वयं इस मामले में संज्ञान लेकर मामले की जांच की। पुलिस ने इस मामले के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।

ये भी पढ़ें

बिहार में चुनावी चेहरे पर सियासत लेकिन नीतीश कुछ भी कहने से बचे!
Published on:
05 Jun 2018 04:22 pm
Also Read
View All