पटना

ATM चोर से हॉस्पिटल संचालक बना शख्स गिरफ्तार, पुरानी आदत ने पहुंचाया सलाखों के पीछे

पूर्णिया पुलिस एक प्राइवेट अस्पताल के मालिक को ATM कार्ड का हेरा फेरी करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अनुसरा इम्तियाज ATM कार्ड स्वैपिंग का मास्टरमाइंड है।

2 min read
Feb 17, 2026
मो.इम्तियाज

बिहार के पूर्णियां जिले के लाइन बाजार में रहने वाले मो.इम्तियाज को पूर्णियां पुलिस ने सहायक खजांची थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। मो.इम्तियाज एक प्राइवेट हॉस्पिटल का संचालक है। एटीएम से फर्जीवाड़ा करने के आरोप में पुलस ने उसे गिरप्तार किया है। मो.इम्तियाज इससे पहले भी चोरी के आरोप में कई बार जेल जा चुका है। पुलिस सूत्रों के अनुसार प्राइवेट अस्पताल चलाने से पहले मो.इम्तियाज चोरी करने का ही काम किया करता था।

ये भी पढ़ें

बिहार के ज़मीन मालिकों को बड़ी राहत: जून से वेबसाइट पर मिलेंगे पुराने डीड और रजिस्ट्री पेपर

एटीएम कार्ड बदल करता है हेराफेरी

पुलिस के अनुसार पूर्णिया के सदर थाना क्षेत्र के गुलाबबाग में एक व्यक्ति एटीएम से पैसे निकालने के लिए गया था। लेकिन,उसके द्वारा गलत नंबर कोड डालने की वजह से पैसा नहीं नहीं निकला। उस व्यक्ति के पीछे खड़ा मो.इम्तियाज ने उस व्यक्ति के कार्ड को उल्टा कर डालने को कहा, इसके बाद उसने खुद कार्ड को एटीएम से कार्ड निकालकर सही तरीके से लगा दिया। इस दौरान उसने बड़ी ही चालाकी से एटीएम कार्ड बदल दिया और उसे दूसरा एटीम कार्ड दे दिया। लेकिन, एटीएम के बाहर खड़े एक व्यक्ति ने इम्तियाज को ऐसा करते देख लिया। जिसके बाद उसने इम्तियाज को रंगे हाथ पकड़ लिया और उसके पास से उसका ऑरिजनल एटीएम कार्ड वापस लेकर उसे दिलवाया। इम्तियाज के विरोध करने पर आस पास के लोगों ने उसकी जमाकर पिटाई भी कर दी।

हेराफेरी कर खड़ा किया अकूत संपत्ति

हंगामा बढ़ने पर तत्काल आस पास के लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दे दी। मामले की सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और इम्तियाज को गिरफ्तार कर थाना ले गई। पुलिस के अनुसार इम्तियाज इससे पहले भी विभिन्न बैंकों के एटीएम कार्ड की हेरा फेरी कर पैसा निकालने के आरोप में जेल जा चुका है। इम्तियाज पढ़ा लिखा कम हैं, मगर वह काफी शातिर है। उसने एटीएम की हेराफेरी कर लाखों कमाया है। इसके साथ ही उसने इससे अकूत संपत्ति भी अर्जित की है। पिछले छह साल से वह लाइन बाजार में एक बड़ा हॉस्पिटल चला रहा है। इसमें उसने डॉक्टर को हायर कर रखा है। पुलिस के अनुसार हॉस्पिटल निबंधन को लेकर भी कई शिकायतें मिली है पुलिस उसकी जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें

बिहार फैंसी गाड़ी नंबरों के ई-ऑक्शन से 2 महीने में ₹6 करोड़ कमाए, पटना लिस्ट में सबसे ऊपर

Published on:
17 Feb 2026 09:36 am
Also Read
View All

अगली खबर