बिहार के नालंदा जिला में ठनका गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में महिला और बुजुर्ग भी शामिल है। नालंदा में बुधवार की सुबह से ही झमाझम बारिश हो रही है।
बिहार के नालंदा जिला में बुधवार को हुए वज्रपात में पांच लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में महिला, किशोर और बुजुर्ग भी शामिल हैं। सुबह से ही जिला के अधिकांश जिला में बारिश हो रही है। इसी क्रम में जिला के अलग अलग थाना क्षेत्र में ठनका गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई।
पहली घटना जिला के नगरनौसा थाना क्षेत्र के मखदुमपुर गांव में धान रोपनी कर रही महिला के ऊपर ठनका गिरने से उसकी खेत में ही मौत हो गई।मरने वाली की पहचना गांव के ही कपिल पंडित की 47 साल की पत्नी सीमा कुमारी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार गांव के ही इजारा खंधा में सीमा धान की रोपनी कर रही थी। दोपहर बाद बारिश हुई और फिर ठनका गिरा, जिससे उनकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष शशिरंजन मिश्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया है।
| मृतक का नाम | थाना और गांव | कैसे हुई मौत |
| अशोधा देवी | नूरसराय थाना, बिसम्बर बिगहा गांव | खेत में धान रोपनी कर रही थी |
| सीमा देवी | नगरनौसा थाना, मखदुमपुर गांव | खेत में घान की रोपनी कर रही थी |
| रणधीर प्रसाद | वेना थाना, गिरधरचक गांव | किसी से मिलने जा रह रहे थे |
| रामविलास यादव | रहुई थाना, चंदुआरा गांव | खेत में पटवन कर रहे थे |
| सागर कुमार | गिरियक थाना, इंग्लिशपर गांव | खुले में खेल रहा था |
नालंदा जिला के ही वेना थाना क्षेत्र के गिरधरचक गांव में ठनका गिरने से 55 साल के रणधीर कुमार उर्फ गब्बर सिंह की मौत हो गई। परिजनों के अनुसार ठनका गिरने से वे बुरी तरह से झुलस गए थे। आनन फानन में परिवार के लोगों ने उन्हें पावापुरी में अस्पताल लेकर जा रहे थे। लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। पुलिस शव के पोस्टमार्टम के परिवार के लोगों को सौंप दिया है।
नालंदा जिला के नूरसराय थाना क्षेत्र के विशंभर बिगहा गांव में धान की रोपनी कर रही महिला ठनका की ठनका गिरने से मौत हो गई। मृतक की पहचान यशोदा देवी के रूप में हुई है।
नालंदा जिला के रहुई थाना क्षेत्र के चंदुआरा गांव में बुधवार को खेत में पटवन करने गए रामविलास यादव की मौत हो गई।
नालंदा जिला के गिरियक थाना क्षेत्र के डॉक्टर इंग्लिश गांव में ठनका गिरने से मुन्ना चौधरी का 12 वर्षीय बेटा सागर कुमार की मौत हो गई। सागर अपने दोस्तों के साथ घर के बगल में ही खेल रहा था। इसी बीच अचानक से बारिश होने लगी। वो कुछ समझ पाता इससे पहले ही ठनका की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।