13 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बांका पुलिस लाइन में एक साथ कैसे बीमार हुए 100 से अधिक जवान? जांच के लिए पहुंचे आला अधिकारी

बांका पुलिस लाइन मेस में दोपहर का भोजन करने के बाद 100 से अधिक जवान बीमार पड़ गए। आशंका है कि भोजन में सल्फास मिला हुआ था। पुलिस फिलहाल इस मामले की जांच कर रही है।

2 min read
Google source verification

पटना

image

Anand Shekhar

Mar 13, 2026

bihar news, banka news, bihar hindi news

अस्पताल में भर्ती पुलिस जवान

Bihar News: बिहार के बांका जिले में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां पुलिस लाइन में दोपहर का खाना खाने के बाद 100 से ज्यादा जवान अचानक बीमार पड़ गए। फ़ूड पॉइजनिंग की इस घटना से पुलिस लाइंस परिसर में भारी अफरा-तफरी और हंगामा मच गया। सभी बीमार जवानों को तुरंत बांका सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की एक बड़ी टीम उनका इलाज कर रही है। जानकारी मिलने के बाद जिले के डीएम और एसपी भी अस्पताल पहुंचे और बीमार जवानों का हालचाल जाना।

दोपहर के खाने के बाद बिगड़ी तबीयत

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार दोपहर को पुलिस लाइन मेस में जवानों के लिए फ्राइड राइस और चना छोले (चने की सब्ज़ी) बनाए गए थे। खाना खाने के लगभग आधे घंटे बाद, जवानों ने पेट में ऐंठन, तेज दर्द, उल्टी और दस्त की शिकायत करना शुरू कर दिया। देखते ही देखते बीमार होने वाले जवानों का आंकड़ा 100 के पार पहुंच गया। पुलिस लाइन में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इसके बाद आनन-फानन में कई एम्बुलेंस की मदद से सभी जवानों को अस्पताल पहुंचाया गया।

DM और SP पहुंचे अस्पताल

घटना की ख़बर मिलते ही, जिलाधिकारी नवदीप शुक्ला और पुलिस अधीक्षक उपेंद्रनाथ वर्मा अपनी-अपनी टीमों के साथ सदर अस्पताल पहुंचे। अधिकारियों ने बीमार जवानों की हालत के बारे में जानकारी ली और डॉक्टरों को निर्देश दिया कि उनके इलाज में किसी भी तरह की लापरवाही न हो। अस्पताल परिसर में अतिरिक्त बिस्तरों का इंतजामम किया गया है ताकि सभी जवानों को समय पर मेडिकल सहायता मिल सके।

चना में सल्फास होने की आशंका

शुरुआती जांच और मेस के कर्मचारियों से पूछताछ के बाद यह आशंका जताई जा रही है कि चना में सल्फास (एल्युमिनियम फ़ॉस्फ़ाइड एक बेहद जहरीला कीटनाशक) की टिकिया मिल जाने के कारण फूड प्वाइजनिंग हुई। ऐसा शक है कि चनों को बिना ठीक से धोए ही पकाया गया था, जिसके कारण जहर खाने में मिल गया। हालांकि, अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए, खाने के सैंपल फ़ॉरेंसिक जांच के लिए भेजने की तैयारी चल रही है।

पुलिस कर रही जांच

फिलहाल, पुलिस इस पूरी घटना की सक्रियता से जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि खाना बनाने की प्रक्रिया के दौरान ठीक-ठीक कहां, कैसे और क्या गड़बड़ी हुई। जांच पूरी होने के बाद ही असली वजह का पता चल पाएगा। अभी के लिए, सभी जवान अस्पताल की निगरानी में हैं।