पटना

बांका में भीषण सड़क हादसा: झाड़-फूंक के लिए जा रहे 3 लोगों की मौत, कार 50 फीट नीचे गिरी, 4 घायल

सड़क हादसे में जान गंवाने वाले तीनों लोग बांका जिले के फुल्लीडूमर थाना क्षेत्र के बनरझोंप गांव के निवासी थे, जबकि घायल सभी चार लोग झारखंड के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

2 min read
Apr 04, 2026
Road accident in Pakistan (Representational Photo)

Road Accidentबिहार के बांका जिले में जिलेबिया मोड़ थाना क्षेत्र के पास शनिवार सुबह कार और बाइक की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा जिलेबिया मोड़ के समीप देवघर–सुल्तानगंज मुख्य मार्ग पर हुआ। घटना के बाद आसपास के लोगों ने घायलों को पास के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।

ये भी पढ़ें

मोतिहारी में बड़ी तबाही टली! जा सकती थी हजारों की जान, 3000 लीटर शराब बनाने की थी तैयारी

झाड़-फूंक के लिए जा रहे थे तीनों

सड़क हादसे में जान गंवाने वाले तीनों लोग बांका जिले के फुल्लीडूमर थाना क्षेत्र के बनरझोंप गांव के निवासी थे। उनकी पहचान रूपेश कुमार (28), सुरेन सह (46) और बालेश्वर साह उर्फ गुलो साह (59) के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, तीनों बाइक से जिलेबिया मोड़ से संग्रामपुर की ओर जा रहे थे और मटिहानी गांव में झाड़-फूंक कराने के लिए निकले थे।

हादसे में घायल सभी चार लोग झारखंड के रहने वाले हैं। इनमें गढ़वा जिले के नगमा गांव निवासी प्रवीण कुमार गुप्ता, खुशबू कुमारी, प्रिया कुमारी और पुष्प देवी शामिल हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, प्रवीण कुमार गुप्ता अपने परिवार के साथ सुल्तानगंज से जल लेकर बाबा बैद्यनाथ धाम (देवघर) जा रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हो गया।

बाइक से टक्कर के बाद 50 फीट नीचे गिरी कार

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, बाइक से टक्कर के बाद कार अनियंत्रित होकर करीब 50 फीट नीचे सड़क किनारे जंगल में जा गिरी। कार के गिरते ही उसमें सवार लोगों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और सभी को बाहर निकालकर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। कार में सवार सभी लोग जीवित हैं, जबकि बाइक पर सवार तीनों लोगों की मौत हो गई।

ये भी पढ़ें

दरभंगा में बेखौफ अपराधी: 20 मिनट में 2 करोड़ के जेवर और लाखों कैश लूटे, 4 हथियारबंद अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम

Updated on:
04 Apr 2026 12:03 pm
Published on:
04 Apr 2026 11:21 am
Also Read
View All

अगली खबर