3 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बिहार: अस्पताल में इलाज कराने आई थी नाबालिग, कंपाउंडर ने शौचालय में किया दुष्कर्म और हो गया फरार

बिहार छपरा में एक प्राइवेट नर्सिंग होम में इलाज के लिए आयी नाबालिग से नर्सिंग होम में काम करने वाले अस्पताल कर्मी ने दुष्कर्म करने के बाद फरार हो गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है।

less than 1 minute read
Google source verification

रेप (प्रतीकात्मक तस्वीर)

बिहार: छपरा के नर्सिंग होम में एक नाबालिक बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने नर्सिंग होम के कंपाउंडर को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना छपरा शहर के भगवानपुर थाना क्षेत्र के भरत मिलाप चौक स्थित एक निजी अस्पताल की है। जहां पर एक नाबालिक बच्ची के साथ वहां के कंपाउंडर के द्वारा दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया था। सूत्रों के अनुसार नाबालिक बच्ची फूड पॉइजनिंग के शिकार होने के बाद इलाज करवाने के लिए अस्पताल में इलाज के लिए आई थी। अस्पताल कर्मी बच्ची के साथ शौचालय में दुष्कर्म करने के बाद फरार हो गया था।

पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस भगवान बाजार थाना क्षेत्र स्थित होप हॉस्पिटल पहुंची और पीड़ित बच्ची को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा। इसके बाद कार्रवाई करते हुए पुलिस ने इस घटना में संलिप्त अस्पतालकर्मी मोनू कुमार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ भगवान बाजार थाने में पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। सारण के एसएसपी विनीत कुमार के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी होप हॉस्पिटल में कंपाउंडर के पद पर कार्यरत है।

पुलिस टीम एफएसएल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर पूरे मामले की गहन जांच कर रही है। गिरफ्तार आरोपी मोनू कुमार सारण जिले के इशुआपुर थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव निवासी सुरेश प्रसाद का पुत्र बताया जा रहा है।