3 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अंग्रेजी में भाषण देकर फंसे तेजस्वी यादव! BJP ने गिनाईं गलतियां, कहा- अभी नवमी फेल लेवल…

केरलम में चुनावी अभियान के दौरान तेजस्वी यादव द्वारा दिए गए एक भाषण को लेकर बिहार में विवाद खड़ा हो गया है। BJP प्रवक्ता ने तेजस्वी यादव के भाषण में मौजूद गलतियों की ओर इशारा करते हुए कहा कि उनकी अंग्रेजी का स्तर अभी भी नौवीं कक्षा में फेल छात्र के स्तर से ऊपर नहीं उठ पाया है।

2 min read
Google source verification

पटना

image

Anand Shekhar

Apr 03, 2026

केरल में चुनाव प्रचार करते तेजस्वी यादव

केरल में चुनाव प्रचार करते तेजस्वी यादव (फोटो- X@Teajshwi Yadav)

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव इन दिनों केरलम में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार में जुटे हुए हैं। इसी दौरान उन्होंने एलडीएफ (LDF) के उम्मीदवारों के समर्थन में अंग्रेजी में भाषण दिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद बिहार में बीजेपी ने उनके अंग्रेजी ज्ञान और व्याकरण पर तीखा हमला बोलते हुए एक-एक वाक्य का पोस्टमॉर्टम कर दिया है।

तेजस्वी यादव ने अंग्रेजी में दिया भाषण

तेजस्वी यादव ने केरलम में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, 'I have come from Bihar state, which is the poorest state of the country'। उन्होंने केरलम के विकास और शिक्षा मॉडल की तारीफ करते हुए बिहार की मौजूदा स्थिति पर चिंता व्यक्त की। देखते ही देखते इस भाषण का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

पहले ग्रामर सुधार लीजिए- BJP

भाजपा प्रवक्ता नीरज कुमार ने तेजस्वी यादव के इस भाषण को लेकर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए कहा कि तेजस्वी की अंग्रेजी में कई बुनियादी गलतियां हैं। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव को बिहार के विकास पर लेक्चर देने से पहले अपनी अंग्रेजी और वाक्य संरचना सुधारने की जरूरत है। नीरज कुमार ने तेजस्वी की गलतियां गिनाते हुए कहा, 'Bihar State कहना गलत है, क्योंकि बिहार अपने आप में एक राज्य है, इसलिए Bihar state बोलना व्याकरण की दृष्टि से अनावश्यक है।

नीरज कुमार ने कहा कि 'I have come from Bihar का इस्तेमाल भी संदर्भ के हिसाब से गलत है। नीरज के अनुसार, 'I have come from' का मतलब होता है अभी-अभी यात्रा करके पहुंचना, जबकि तेजस्वी को 'I am from Bihar' या 'I come from Bihar' कहना चाहिए था।

नवमी फेल वाला तंज

बीजेपी प्रवक्ता ने आगे कहा, ' तेजस्वी जी आपकी इंग्लिश अभी नवमी फेल के लेवल से बाहर नहीं निकली है। पढ़-लिखकर भी आप गलत ही बोल रहे हैं। जब तक खुद 'Have come' वाली गलती नहीं सुधार पाते, तब तक बिहार के विकास पर बोलने का अधिकार नहीं बनता।' नीरज कुमार ने आगे कहा कि BJP बिहार को सबसे गरीब राज्य से सबसे अमीर राज्य में बदलने की दिशा में काम कर रही है, जबकि आपको विकास की बात करने से पहले अपनी व्याकरण और वाक्य-रचना को सुधारने का प्रयास करना चाहिए।

बिहार को कलंकित करने का आरोप

सिर्फ अंग्रेजी ही नहीं, बीजेपी ने तेजस्वी के 'बिहार सबसे गरीब राज्य' वाले बयान पर भी कड़ी आपत्ति जताई है। नीरज कुमार ने कहा कि दूसरे राज्य में जाकर अपने ही राज्य को सबसे गरीब बताना बिहार की छवि को खराब करना और बिहारियों को कलंकित करना है। उन्होंने आरोप लगाया कि तेजस्वी यादव विदेशी धरती (दूसरे राज्य) पर जाकर बिहार को बदनाम कर रहे हैं।

बड़ी खबरें

View All

पटना

बिहार न्यूज़

ट्रेंडिंग